{"_id":"5d584a8d8ebc3e89875a295d","slug":"minister-s-finger-cut-off-from-dcm-of-begari-muzaffarnagar-news-mrt438676380","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेगारी के डीसीएम से कटी मंत्री की अंगुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेगारी के डीसीएम से कटी मंत्री की अंगुली
विज्ञापन
Minister's finger cut off from DCM of begari
- फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के स्वागत समारोह के दौरान जिस डीसीएस से अंगुली कटी वह बेगारी में कब्जाया गया था। अब परिवहन विभाग के अधिकारी और भाजपा नेता डीसीएम उपलब्ध कराने के मामले से अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।
सत्ताधारी पार्टी के कार्यक्रमों के लिए वाहन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी लंबे समय से एआरटीओ निभाते रहे हैं। हाल ही में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के कार्यक्रम को लेकर परिवहन विभाग की सक्रियता किसी से छिपी नहीं है। 12 अगस्त को जिस डीसीएम से प्रदेश अध्यक्ष की अंगुली कटी, इसे बेगारी का ही बताया जा रहा है। डीसीएम हरियाणा के नंबर का है और इसका मालिक सलीम खतौली का है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी से जब इसे बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि खतौली के राजकुमार छाबड़ा को इसकी जानकारी है। छाबड़ा से बात हुई तो उन्होंने बताया कि डीसीएम उनके पेट्रोल पंप पर आ गया था, उन्होंने तो केवल उसे सजवाया है। जब डीसीएम को लेकर एआरटीओ प्रवर्तन विनीत कुमार से बात हुई तो उन्होंने कहा कि हम लोगों ने तो केवल फिटनेस चेक किया है। डीसीएम के जरूरी कागजात देखे गए थे।
डीसीएम की फिटनेस की हुई थी जांच
एडीएम प्रशासन अमित सिंह का कहना है कि पूरे मामले में प्रशासन ने अलग से कोई जांच नहीं की है। एआरटीओ से पूछा गया तो उन्होंने बताया था कि डीसीएम की फिटनेस, चालक के डीएल, गाड़ी के बीमा आदि की जांच की गई थी जो सब सही है। डीसीएम कहां से आया कौन लाया इसकी जांच नहीं की गई।