फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Minister of State Kapil Dev said, self-defense training is necessary for girl students

बोले राज्यमंत्री कपिलदेव, छात्राओं के लिए आत्मरक्षा की ट्रेनिंग जरूरी

Mon, 27 Sep 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Minister of State Kapil Dev said, self-defense training is necessary for girl students
मुजफ्फरनगर में गांधी कालोनी के एसडी गर्ल्स कालेज में शिविर के समापन पर कराटे कला का प्रदर्शन करत? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट ने बेटियों और महिलाओं को सक्षम बनाने बेटियों के प्रति बढ़ते अपराध के खिलाफ बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने को नि:शुल्क सात दिवसीय कराटे ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया। समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

सनातन धर्म कन्या इंटर कालेज गांधी कालोनी के प्रांगण में आयोजित समापन समारोह में सात दिन से प्रशिक्षण ले रही बेटियों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि बेटियों को सजग मजबूत और सक्षम बनाने का यह कार्य साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट का अत्यंत उत्कृष्ट प्रयास है। आज जरूरत है कि बेटियां अपनी रक्षा करने में खुद सक्षम बने। क्रांतिकारी शालू सैनी व उनके संगठन के तमाम पदाधिकारी इस सफल आयोजन के लिए बधाई के पात्र है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि क्रांति सेना के प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समय समय पर किये जाते रहना चाहिए। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष शालू सैनी ने आये हुए सभी अतिथियों, कराटे सिखाने वाले प्रशिक्षकों, स्कूल प्रबंधन व मौजूद तमाम बेटियों, महिलाओं को धन्यवाद किया। बेटियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। राजीव बंसल, डॉ योगेंद्र शर्मा, साध्वी ममता त्यागी, पूनम शर्मा सभासद, पूजा द्विवेदी, मेघा, सीमा ठाकुर, सृष्टि, काजल, नीलम चौधरी, रीना प्रजापति, पूनम सैनी, ट्रस्ट के महासचिव राजू सैनी, संदीप जिंदल, स्नेहलता, मंगलेश प्रजापति, साक्षी सैनी, प्रेरणा सैनी, सुमित सैनी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed