फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Minister of State expressed displeasure over the cleaning chaos

राज्य मंत्री ने शहर की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई

Fri, 19 Jun 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Minister of State expressed displeasure over the cleaning chaos
शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लेते राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
राज्य मंत्री ने शहर की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राज्य मंत्री कपिल देव ने नगर की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
वैश्विक महामारी कोरोना के तेजी से फैलते संक्रमण को रोकने की कड़ी में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शहर के रामपुरी, रुड़की रोड, अहिल्याबाई चौक, जिला चिकित्सालय, नावल्टी चौक, रामलीला टिल्ला, प्रेमपुरी, जानसठ रोड, रजबहा रोड, नई मंडी आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। मौके पर लगे कूडे़ के ढेर देखकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसडीएम अजय अंबष्ट और अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी को सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भोपा रोड पर श्रीराम स्वीट्स से लेकर एनएच-58 तक डिवाइडर के सुंदरीकरण एवं रखरखाव के भी निर्देश दिए। इस दौरान अजय सागर, अखिलेश शर्मा, सभासद नरेश खटीक, भूषण वर्मा, सभासद सचिन वर्मा, पूर्व सभासद योगेश मित्तल, अमित बोबी, रोहित जैन, मनोज ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed