फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Minister of State Balyan wrote a letter to CM

आम किसानों की समस्या को बालियान ने लिखा पत्र

Sun, 21 Jun 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Minister of State Balyan wrote a letter to CM
राज्यमंत्री बालियान ने लिखा सीएम को पत्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने आम की पैदावार करने वाले किसानों की समस्या को गंभीरता से लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर आम किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम दिलाने की मांग की है। सीएम को लिखे पत्र में बालियान ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में किसान आम की खेती करते हैं। सहारनपुर में फल पट्टी भी है। मुजफ्फरनगर और शामली में भी किसानों के पास बड़ी संख्या में बाग हैं। अभी आम का सीजन शुरू ही हो रहा है और कच्चा आम पांच रुपये किग्रा पर आ गया है। हालांकि बाजार में तैयार आम 40 रुपये किग्रा ही मिल पा रहा है। दूसरे प्रदेशों को जो आम जाता रहा है, वह भी इस बार नहीं जा पा रहा है। आम को दूसरे प्रदेशों में भेजने के साथ विदेश में निर्यात किया जाए। यहां कई अच्छी वैरायटी के आम भी हैं। आम किसानों की मुश्किलों को आसान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed