{"_id":"5e5178e68ebc3ef3dd2bbfff","slug":"minister-expresses-displeasure-over-highway-conditions-muzaffarnagar-news-mrt4703480196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे की बदहाली पर मंत्री ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे की बदहाली पर मंत्री ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे की बदहाली पर मंत्री ने जताई नाराजगी
मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा हाईवे की बदहाली पर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एसके मिश्रा को फोन कर हाईवे को शीघ्र गड्ढा मुक्त कराने के निर्देश दिए।
मुजफ्फरनगर-जानसठ रोड का पैच वर्क एक ही बारिश में उखड़ गया है। शेरपुर में यह मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गया है। 27 फरवरी को गंगा यात्रा के दौरान गड्ढे भरने का काम किया गया था, लेकिन यह भी उखड़ गया है। मंत्री ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर को कहा कि वह मुख्यमंत्री गड्डा मुक्त सड़क के संकल्प को पलीता लगा रहे हैं। मार्ग पर कराया गया पैच वर्क एक बारिश में ही बह गया। सड़क का अधिकांश हिस्सा गड्ढों में तब्दील हो गया। भारी यातायात होने के कारण प्रतिदिन वाहन पलटना, दुर्घटना होना सामान्य बात हो गई है। अमर उजाला ने भी हाईवे की बदहाली के मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। 19 जनवरी के अंक में मुजफ्फरनगर से जानसठ तक मार्ग के खस्ताहाल होने का समाचार प्रकाशित किया था। साथ ही अमर उजाला पड़ताल के तहत 15 फरवरी के अंक में भी हाईवे का चौड़ीकरण अधर में होने तथा मार्ग की खस्ताहाल का मुद्दा उठाया था।