{"_id":"6034d7943c4e1a1c591d3abc","slug":"minister-doctor-sanjeev-balyan-statement-that-the-atmosphere-is-being-spoiled-on-gestures-of-rld","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री संजीव बालियान का बड़ा बयान, कहा- लोकदल के इशारों पर बिगाड़ा जा रहा माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री संजीव बालियान का बड़ा बयान, कहा- लोकदल के इशारों पर बिगाड़ा जा रहा माहौल
Tue, 23 Feb 2021 03:53 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 23 Feb 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने सोरम प्रकरण को लेकर मंगलवार को पत्रकार वार्ता की। उन्होंने सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि लोकदल की मानसिकता सही नहीं है। उन्होंने कहा रालोद आपस में ही लड़ाना चाहती है। मैं जांच के लिए तैयार हूं और निष्पक्ष जांच हो। मैं घटना से बहुत दुखी हूं। समाज को कभी बंटता नहीं देख सकता।
विज्ञापन
उन्होंने कहा लोकदल नेताओं की कॉल डिटेल निकाली जाए। अगर मेरी गलती निकलती है तो मैं दिल्ली चला जाऊंगा। तेरहवीं जैसे प्रोग्राम में जिंदाबाद या मुर्दाबाद नहीं होना चाहिए। मैं अपने जिले के लोगों के साथ दुख-सुख में हर वक्त खड़ा हूं। ये लोग नहीं चाहते मैं लोगों के बीच में रहूं। मंत्री ने कहा कि धार्मिक स्थलों से एलान कर भीड़ इकठ्ठी की गई। दिल्ली हिंसा में लाल किले पर मौजूद नेता ही यहां सोरम में भी मौजूद थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: शिक्षिका को उतारा मौत के घाट, पति खोलेगा असली राज, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
संजीव बालियान ने कहा मुजफ्फरनगर की जनता को तय करना है कि विकास चाहिए या कुछ और। मैं हमेशा मुजफ्फरनगर की जनता के बीच में रहता आया हूं और आगे भी रहूंगा। मुजफ्फरनगर की जनता मेरा अपना परिवार है। 2013 में दंगा कराने वाले लोकदल के पंचायतों में मंच पर बैठते है। भैंसवाल और सोरम में सब कुछ सुनियोजित था। सब कुछ लोकदल के नेताओं के इशारों पर सोरम में हुआ। मुझे किसी सुरक्षा की जरूरत नहीं, ना ही मुझे अपनी जान की परवाह। मेरी सुरक्षा मेरी मुजफ्फरनगर की जनता है।
यह भी पढ़ें: भाजपा-रालोद समर्थकों में हुए टकराव पर छिड़ा ट्विटर वार, मंत्री संजीव बालियान बोले- रची गई थी साजिश
उन्होंने कहा कि जब से सांसद बना हूं तब से में खाफ चौधरियों के बीच 50 बार जा चुका हूं। मुझे कोई भी सलाह लेनी होती है या आशीर्वाद लेना होता है तो मैं अपने सभी खाफ चौधरियों से लेने जाता हूं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/