फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Minister angry over not disclosing robbery

कूकड़ा मंडी की लूट नहीं खुलने पर राज्य मंत्री नाराज

Thu, 11 Feb 2021 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Minister angry over not disclosing robbery
नवीन गुड़ मंडी में व्यापारी के मुनीम से हुई लूट की घटना की जानकारी लेते राज्यमंत्री कपिल देव अग्र - फोटो : MUZAFFARNAGAR
लूट का खुलासा नहीं होने पर मंत्री हुए नाराज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कूकड़ा मंडी में गुड़ व्यापारी संजय मिश्रा के मुनीम से हुई चार लाख की लूट का खुलासा नहीं होने से राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल नाराज हैं। मंडी में व्यापारियों के बीच पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को बुलाकर घटना के नहीं खुलने का कारण पूछा।
राज्यमंत्री कपिल देव ने एसपी सिटी व इंस्पेक्टर मंडी को मौके पर बुलाकर प्रकरण की गंभीरतापूर्वक जांच करने और लूट का खुलासा करने के निर्देश दिए। कपिलदेव ने कहा कि भाजपा की सरकार में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में अपराध पर अंकुश लगाया जा रहा है। इस अवसर पर व्यापारी जितेंद्र कुच्छल, संजय गर्ग, संजय मिश्रा, श्याम सिंह सैनी, रवि मिश्रा, अंकुश कुशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसएसपी से मिले व्यापारी
मुजफ्फरनगर। गुड़ के व्यापारी के मुनीम से हुई लूट की घटना को लेकर गुड़ मंडी के व्यापारियों ने एसएसपी अभिषेक यादव से मिल कर नवीन मंडी स्थल पर सुरक्षा बंदोबस्त सख्त करने और लूट की वारदात का खुलासा करने की मांग की। इस मौके पर संजय मित्तल, श्याम सिंह सैनी, हरि शंकर मूंदड़ा आदि को एसएसपी ने जल्द ही वारदात का खुुलासा कर माल बरामद किए जाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed