फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Minister and MLA talk to Merchants

उद्यमियों से मंत्री और विधायक की गुफ्तगू, आरोपियों पर दिया कार्रवाई का आश्वासन

Thu, 03 Aug 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 03 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Minister and MLA talk to Merchants
उद्यमियों से वार्ता करते केंद्रीय राज्यमंत्री और विधायक। - फोटो : अमर उजाला
किसान की मौत के बाद फैक्ट्री मालिक के साथ मारपीट के मामले में आईआईए का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और विधायक कपिलदेव अग्रवाल  से मिला। दोनों नेताओं ने उद्यमियों को आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उद्यमियों ने दोनों नेताओं के सहयोग को देखते हुए उनका आभार जताया।  
विज्ञापन


आईआईए के चैप्टर चेयरमैन कुशपुरी ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र बेगराजपुर में चक्रधर केमिकल्स में हमले की घटना में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी खंडेलवाल के नेतृत्व में मंगलवार शाम एक प्रतिनिधिमंडल डाक बंगले पर केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल से मिला। उन्हें पूरी घटना से अवगत कराया गया। बालियान ने घटना पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि उद्यमियों के साथ इस तरह की अभद्रता नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


ऐसी घटनाओं से उद्योग बंद हो जाएंगे। सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने में लगी है। उद्यमियों को सुरक्षा दी जाएगी और किसी भी हालत में उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल एसएसपी अनंत देव से मिला। एसएसपी ने सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान और विधायक कपिलदेव अग्रवाल के सहयोग के लिए  आईआईए ने दोनों नेताओं का आभार जताया है। प्रतिनिधिमंडल में नीरज केडिया, विपुल भटनागर, अंकित संगल, अंकुर गर्ग, उमेश गोयल सहित अनेक उद्यमी रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान-उद्यमी जंग में भाजपा दोफाड़ 
मुजफ्फरनगर। बेगराजपुर की घटना के बाद जिले में बीजेपी दो धड़ों में बंटती नजर आ रही है। उद्यमियों के साथ विधायक कपिलदेव अग्रवाल और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान भी खड़े दिख रहे हैं। वहीं, घासीपुरा के किसानों के समर्थन में विधायक विक्रम सैनी के साथ बड़ी संख्या में बीजेपी संगठन के लोग और भाकियू भी आ गई है। जिले में बीजेपी सीधे दो फाड़ होती दिखाई दे रही है।  

घासीपुरा में किसान रघुवीर सैनी की मौत के बाद फैक्ट्री मालिक नीरज केडिया के साथ मारपीट की घटना ने बीजेपी को दो धड़ों में बांट दिया है। उद्यमी खतौली विधायक विक्रम सैनी पर भीड़ को भड़काने का आरोप लगा रहे हैं। विधायक ने पिटाई के लिए केडिया को खुद जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि घासीपुरा के ग्रामीणों के साथ फैक्ट्री से बाहर आकर जिस तरह उसने अभद्र व्यवहार किया, वही उसकी पिटाई का कारण बना।

कारण कुछ भी हो, मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। किसान और उद्यमी दोनों पक्षों पर मुकदमे दर्ज हो गए हैं। किसानों के पक्ष में विक्रम सैनी खुलकर खड़े हो गए हैं और उद्यमियों के पक्ष में कपिलदेव अग्रवाल सामने आ गए हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने भी उद्यमियों को उत्पीड़न नहीं होने देने का भरोसा दिलाया है। भाजपा सम्मेलन में पीड़ित उद्यमी को विधायक कपिलेदव अग्रवाल ने पार्टी नेता रमापतिराम त्रिपाठी और जिला प्रभारी अरुण वशिष्ठ से मिलवाया था।


हालांकि हंगामा करने से बीजेपी के नेता उद्यमियों के खिलाफ हो गए थे। दूसरी तरफ, विधायक विक्रम सैनी के समर्थन में भाजपा संगठन के कुछ लोग खुलकर आ गए हैं। भाकियू के कुछ पदाधिकारियों ने भी किसानों का साथ देते हुए विक्रम सैनी का समर्थन करने की घोषणा कर दी है। कुल मिलाकर जिले में बीजेपी दो फाड़ दिखाई दे रही है। दोनों गुट अपने आपको सही बता रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed