फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Minimal makeup will be in vogue on Karva Chauth

Muzaffarnagar News: करवाचौथ पर रहेगी मिनिमल मेकअप की धूम

Sat, 04 Oct 2025 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Minimal makeup will be in vogue on Karva Chauth
मुजफ्फरनगर। करवाचौथ के लिए महिलाओं की तैयारी शुरू हो गई है। इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर शहर पार्लर में मेकअप ट्रेंड की तलाश की जा रही है। सबसे ज्यादा मिनिमल मेकअप महिलाओं की पसंद बन रहा है। यह खास मौके के लिए कम उत्पादों में और कम समय किया जाने वाला मेकअप है।
विज्ञापन

करवाचौथ का त्योहार सजने संवरने और रिश्ते को मजबूत करने के लिए खास दिन माना जाता है। इस दिन महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजती-संवरती हैं। मेकअप भी खास होता है। विवाहित महिलाएं इस खास दिन के लिए तैयारी में जुटी हुई हैं। उनकी तैयारी में साथ देने के लिए शहर के पार्लर भी अपडेट हो गए हैं। फिल्मी अभिनेत्रियों के मेकअप के स्टाइल को अपनाने के लिए महिलाएं पार्लर में बुकिंग करा रही हैं।
विज्ञापन

नहीं दिखेगी मेकअप की परत : ब्यूटी एक्सपर्ट शैली ने बताया मिनिमल मेकअप लुक का मतलब है, अपनी प्राकृतिक सुंदरता को उभारना और कम से कम मेकअप उत्पादों का उपयोग करके प्राकृतिक लुक पाना, न कि अपने चेहरे की विशेषताओं को छिपाना। इसमें हल्की बीबी क्रीम, स्किन टिंट या लाइट फाउंडेशन का प्रयोग किया जाता है। इससे मेकअप की परत नहीं दिखेगी। मेकअप से पहले क्लिजिंग सबसे ज्यादा जरूरी है। इससे मेकअप लंबे समय तक टिका और ताजगी से भरा रहेगा। डेड सेल्स को हटाने के स्क्रबिंग और टोनर से स्किन के टेक्सचर को बेहतर करना चााहिए। इससे सूजन नजर नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed