फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   milon ki byaaj mafi par bhadke kisan

मिलों की ब्याज माफी पर भड़के किसान

Wed, 05 Oct 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 05 Oct 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
milon ki byaaj mafi par bhadke kisan
चीनी मिल - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
मुजफ्फरनगर के खतौली में राज्य सरकार की ओर से चीनी मिलों पर ब्याज के 700 करोड़ रुपये माफ किए जाने पर किसानों में रोष व्याप्त है। भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। भाकियू कार्यकर्ता मिलों से निकलने वाली चीनी और शीरे गाड़ियों को सड़कों पर रोकेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने ट्रांसपोर्टरों को भी चेताया कि वे अपनी गाड़ियों मिल में चीनी व शीरा भरने से रोक दें। अगर गाड़ी पकड़ कर उनको कार्यकर्ताओं ने अपने कब्जे में कर ली तो, वे खुद ही इसके जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने पत्रकारों को बताया कि राज्य सरकार को शुगर मिलों और किसानों के बीच बोलने का कोई अधिकार नहीं है। सरकार ने किस आधार पर किसानों का देय 700 करोड़ रुपये ब्याज चीनी मिलों का माफ कर दिया। राज्य सरकार के इस फैसले के विरोध में बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सर्व जातीय तिसंग बावना समिति के प्रबंधक भुल्लन सिंह ने तहसील दिवस में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिसमें कहा गया है कि सरकार ने किसानों के किसी भी संगठन से मंत्रणा नहीं की और         चीनी मिलों के पक्ष में फैसला कर दिया है। सरकार के इस फैसले से किसानों में            आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने सीएम से किसानों  का ब्याज दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed