फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Migrant laborers reached Tugalkapur by wandering the way

रास्ता भटक कर गांव तुग़लकपुर में पहुंच गए प्रवासी मजदूर

Mon, 18 May 2020 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Migrant laborers reached Tugalkapur by wandering the way
पुरकाजी एसडी कालेज में बनाए गए आश्रय स्थल पर विश्राम करते प्रवासी मजदूर - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रास्ता भटक कर तुग़लकपुर में पहुंच गए प्रवासी मजदूर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। हरिद्वार की फैक्टरियों में काम करने वाले लखनऊ, गोंडा और हरदोई निवासी करीब 24 प्रवासी मजदूर शनिवार को हरिद्वार उत्तराखंड से साइकिलों से अपने घरों पर जा रहे थे। रास्ते में अंधेरा हो जाने पर जंगल में रास्ता भटक गए। देर रात तुग़लकपुर में श्रमिक पहुंचे, जहां पर गांव के बाहरी छोर पर बन रहे नवनिर्मित सरकारी स्कूल के चौकीदार से संपर्क कर अपनी आपबीती सुनाई। चौकीदार ने मजदूरों को स्कूल में रोककर इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान चौधरी प्रताप सिंह रात में ही स्कूल में पहुंचे और मजदूरों से मिलकर उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान ने स्कूल में ही ठहरने की व्यवस्था कराकर मजदूरों के लिए खाने का इंतजाम कराया। ग्राम प्रधान द्वारा सूचना देने पर रविवार को पुलिस स्कूल में पहुंची। पुलिस ने मजदूरों को अपने साथ लाकर पुरकाजी में एसडी इंटर कालेज में बनाए गए आश्रय स्थल में ठहराया। दीपक कुमार , रणबीर सिंह , सर्वेश कुमार, मधुर प्रसाद, खुशबू रानी व सोनी आदि मजदूरों ने बताया कि हम लोग हरिद्वार उत्तराखंड की फैक्टरियों में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed