{"_id":"61b24eaf5d10ed0f6075d485","slug":"mg-s-managing-committee-is-timeless-members-will-have-to-be-made-by-december-30-muzaffarnagar-news-mrt5683606170","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमजी की प्रबंध समिति कालातीत, 30 दिसंबर तक बनाने होंगे सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमजी की प्रबंध समिति कालातीत, 30 दिसंबर तक बनाने होंगे सदस्य
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के सरकुलर रोड स्थित एमजी पब्लिक स्कूल की प्रबंध समिति को फर्मस, सोसाइटीज एवं चिट्स सहारनपुर ने कालातीत घोषित कर दिया है। संस्थापक सदस्य पुरुषोत्तम सिंघल को 30 दिसंबर तक नवीन सदस्य सूची भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद चुनाव पर निर्देश जारी किए जाएंगे। वर्तमान कमेटी को भी नवीन सदस्य बनाने पर विचार किया जाए।
नई मंडी निवासी रितु गोयल और हर्ष सिंघल ने शहर के एमजी पब्लिक स्कूल को संचालित कर रही मोतीराम गोपीचंद चैरेटेबिल ट्रस्ट की शिकायत रजिस्ट्रार फर्मस, सोसाइटीज एवं चिट्स सहारनपुर से की थी। सहायक रजिस्ट्रार ने 29 नवंबर को निर्णय दिया। इसमें नियमावली के नियम संख्या चार के अंतर्गत पुरुषोत्तम सिंघल को एक मात्र आजीवन सदस्य माना है। वैध सदस्य का अभाव है, ऐसे में पुरुषोत्तम सिंघल को ही नवीन सदस्य बनाए जाने के लिए अधिकृत किया गया। प्रबंध समिति को कालातीत करते हुए सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 की धारा 25 (2) के अंतर्गत निर्वाचन कराने की घोषणा की गई। निर्णय किया गया कि पुरुषोत्तम सिंघल को 30 दिसंबर तक नवीन सदस्य बनाने होंगे।
वर्तमान कमेटी को सदस्य बनाने पर करें विचार
सहायक रजिस्ट्रार ने कहा कि प्रकरण में यह भी निर्देश दिया है कि वर्तमान में कार्यरत कमेटी, जिनकी सदस्यता की पुष्टि अध्यावधिक मूल अभिलेखों के प्रस्तुतिकरण न करने के अभाव में कर पाना संभव नहीं है, उनको भी नवीन सदस्य बनाने पर विचार किया जाए।
विज्ञापन
स्कूल में पहुंच गई पुलिस
बृहस्पतिवार को शिकायतकर्ता रितु गोयल और हर्ष स्कूल में पहुंचे थे। इसी दौरान वर्तमान में संस्था अध्यक्ष सतीश गोयल भी पहुंच गए। शिकायकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों ने अपना-अपना पक्ष रखा, जिसके बाद पुलिस और दोनों पक्ष वापस लौट गए।
स्कूल की कमेटी कर रही काम
कमेटी अध्यक्ष सतीश गोयल का कहना है कि सोसायटी को कालातीत किया गया है। स्कूल की कमेटी कार्य कर रही है। वह स्टाफ की सेलरी के लिए चेक साइन करने गए थे। वित्तीय अधिकार उनके पास है। कानून का शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा।