फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Metering Naib will present

नायब तहसीलदार की मौजूदगी में होगी पैमाइश:एसडीएम

Fri, 19 Jun 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Metering Naib will present
चरथावल में तालाब की विवादित जमीन प्रकरण में पक्षकारों को सुनते एसडीएम - फोटो : MUZAFFARNAGAR
नायब तहसीलदार की मौजूदगी में होगी पैमाइश : एसडीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। नगर पंचायत द्वारा कराए तालाब खुदाई में विवादित जमीन को लेकर आ रही रुकावट के मामले में एसडीएम सदर दीपक कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने विवादित भूमि की पैमाइश नायब तहसीलदार की मौजूदगी में कराने के निर्देश दिए और बाकी जमीन पर खुदाई कराने को हरी झंडी दे दी।

शुक्रवार शाम को एसडीएम और राजस्व विभाग की टीम के साथ कस्बे में माता वाली तालाब पर पहुंचे। कस्बे में कई मोहल्लों के पानी निकासी की दिक्कत के मद्देनजर माता वाली तालाब खुदाई को ठेका छोड़ा है। लेकिन दूसरे पक्ष का आरोप है कि मौके पर आबादी होने और कुछ जमीन बंजर होने का मामला कोर्ट में लंबित है। ऐसी स्थिति में खुदाई कराना अनुचित है। एसडीएम ने चेयरमैन सतेंद्र त्यागी और ईशा त्यागी के पक्षों को सुना। मौके पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में विवादित भूमि की पैमाइश कराने को कहा है। इसके अलावा मौके पर निर्विवाद जमीन पर खुदाई कार्य शुरू कराने के निर्देश चेयरमैन को दिए। चेयरमैन ने बताया कि शनिवार को खुदाई की जाएगी। लेखपाल प्रवीण गुप्ता, सभासद नय्यूम त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed