फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meter in BPL scheme in village Abdalpur

मीटर लगाकर बिजली देना भूल गए अफसर       

Tue, 10 Apr 2018 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Tue, 10 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
Meter in BPL scheme in village Abdalpur
गांव में लगाए गए मीटर। - फोटो : अमर उजाला
गांव अबदलपुर में ग्रामीण सिस्टम की लापरवाही का शिकार हो गए। घर-आंगन से अंधेरा दूर करने को मीटर तो लगा दिए गए, लेकिन एक साल से उनमें विद्युत चालू नहीं हो सकी है। बीपीएल योजना अनदेखी की भेंट चढ़ गई है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं मनमानी का आलम यह है कि बिना बिजली दिए कई उपभोक्ताओं से पैसा वसूल लिया गया। राजफाश होने पर विद्युत निगम में हड़कंप मचा हुआ है। प्रदेश की योगी सरकार ने हर घर रोशन करने के लिए मुफ्त में विद्युत कनेक्शन जारी करने की योजना बनाई थी, जिसमें गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले बीपीएल कार्डधारकों को पात्र माना गया। योजना साकार हुई तो अफसरों ने भी खूब भागदौड़ की।
विज्ञापन


जनपद में बड़ी संख्या में बीपीएल स्तर पर विद्युत कनेक्शन वितरित किए गए। इसके चलते पुरकाजी ब्लॉक के भी कई गांवों में कनेक्शन बांटे गए। पुरकाजी के गांव अबदलपुर में विद्युत निगम की लापरवाही उजागर हो गई। गांव के रविंद्र पुत्र विजयपाल, जल सिंह पुत्र सुक्रमपाल, संदीप पुत्र गजे सिंह, सोनी पुत्र चतरु, सुमनपाल पुत्र बनारसी, छतरपाल पुत्र चोला, रघुनेंद्र पुत्र घसीटू, ज्ञानचंद पुत्र गेंदा समेत कई ग्रामीणों के घर बीपीएल योजना में विद्युत कनेक्शन किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी निजाम का कारनामा देखिए, ग्रामीणों के मकानों की दीवारों पर विद्युत मीटर लटका दिए गए, जिनमें एक साल बीतने को है, मगर अभी तक विद्युत चालू नहीं हो सकी है। ऐसे में ग्रामीणों के घरों में दिन ढलते ही अंधेरा छा रहा है।

किसी तरह से आसपास वाले कनेक्शनों से लाइट का प्रबंध कर गुजारा कर रहे हैं। लाइनमैन, जेई से लेकर आला अफसरोंऱ् तक गुहार पहुंचाई गई, लेकिन हर जगह दुत्कार के सिवा कुछ हासिल नहीं हो सका। ऐसे में साफ है कि ग्रामीणों को रोशनी का ख्वाब दिखाकर अंधेरे में जीने का मजबूर कर रहे हैं।  

बिना बिजली के वसूला बिल 
पुरकाजी। गांव अबदलपुर में ग्रामीण रविंद्र और जल सिंह के घर पर भी बीपीएल योजना के तहत मीटर लगे हैं, जिनमें विद्युत आने का इंतजार है। विद्युत कर्मचारी गांव में पहुंचकर रविंद्र और जल सिंह को बिल थमा गए। पूछा तो मीटर लगा होने की बात कह लौट गए। इस पर रविंद्र ने पांच हजार और जल सिंह ने 48023 रुपये बतौर बिल के नाम से दिए हैं। अब सवाल है कि जब ग्रामीणों को बिजली नहीं दी गई तो पैसा किस लिए वसूला गया है।  


जांच होगी तो खुलेगा फर्जीवाड़ा 
पुरकाजी। मामले की जांच की जाए तो बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा सामने आ सकता है। अबदलपुर में ही करीब 50 से अधिक कनेक्शन बताए गए हैं, जबकि ब्लाक के करीब दर्जनभर गांवों में बीपीएल योजना के तहत कनेक्शन बांटे गए। दीवारों पर अपने मीटर टांगकर विद्युत निगम पैसा वसूल रहा है। इसे खेल से ग्रामीणों ने पर्दा हटाए जाने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed