फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Message of harmony on Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर खिचड़ी बांटकर दिया समरसता का संदेश

Mon, 15 Jan 2018 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Mon, 15 Jan 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
Message of harmony on Makar Sankranti
मकर संक्रांति पर गंगा स्नानकर सूर्य भगवान का पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मकर संक्रांति के पर्व पर शहर में सैकड़ों स्थानों पर खिचड़ी का वितरण हुआ। शहर के मुख्य चौराहों सहित सभी मार्केट में खिचड़ी के स्टाल लगे। सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अहिल्याबाई चौक पर गोपाल सेवा समिति ने खिचड़ी एवं कंबल वितरण का कार्यक्रम किया।
विज्ञापन


भाजपा नेत्री सरिता गौड़ की अध्यक्षता और सभासद अरविंद धनगर के संचालन में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद अनुराधा चौधरी ने किया। उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। वार्ड सभासद हनी पाल, संदीप शर्मा, महिपाल, ज्योति राठी, पूजा प्रिय, अलका कपिल, सुखदर्शन बेदी, अशोक बाठला, जयदेव बालियान, सुधीर खटीक, लक्ष्मण, हरीश अहलावत, राधेवर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने एक रेस्टोरेंट में मकर संक्रांति पर्व मनाया। गरीबों को कंबल बांटे। सतीश शर्मा, सतीश गर्ग , राकेश पुण्डीर, बीबी गर्ग, रविंद्र बालियान, ओमप्रकाश, सतवीर बालियान, आरके शर्मा, राजपाल चाहल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन मंडी व्यापार संघ ने शिव मंदिर पर मकर संक्रांति पर्व मनाया। खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि इस त्योहार के बाद मौसम परिवर्तन होकर गर्म होना शुरू हो जाता है। इस समय सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाता है।

विधायक कपिल देव, उमेश मलिक, बीजेपी जिलाध्यक्ष रूपेन्द्र सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, निधीश गर्ग, शलभ गुप्ता, मनीष चौधरी, श्याम सिंह सैनी, जितेंद्र कुच्छल, सुनील ग्रोवर, रविन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे। 

आचार्यकुल के द्वारा शिवचौक पर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। यहां राजवीर सिंह, इदरीश, सत्यप्रकाश शर्मा, सुरेंद्र पाल, सीताराम, पूनम शर्मा, नीलम मलिक, शशि गोयल, किरन गुप्ता, बृजपाल सिंह, डॉ. अनीता सिंह, चौ. बाबूराम, शैलेंद्र शांडिल्य, आनंद प्रकाश शर्मा, बोहरन लाल, कुंवर सैन, ब्रह्मप्रकाश त्यागी, विनोद चौहान, महबूब आलम, कांता शर्मा, रजनी पंवार, डॉ. सुनील शर्मा, गजाला होतीलाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

भारत विकास परिषद् संकल्प द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में श्रीकृष्ण गऊशाला पचैंडा रोड पर सवेरे गऊ माताओं को हरा चारा और गुड़ खिलाकर सेवा की। वहीं, गरीबों को कंबल, मौजे और अन्य गर्म वस्त्र वितरित किए। इसके बाद शिव चौक पर जाकर प्रसाद बांटा। यहां नीरज अग्रवाल, आशा अरोरा, सुभाष चंद गुप्ता, शिशुकांत गर्ग, डा. अजय गर्ग, जगदीश पालीवाल, राकेश मित्तल, संदीप माहेश्वरी, नितिन संगल, अशोक गर्ग, कमल गोयल, मनोज अग्रवाल, मनोज माहेश्वरी, अशोक शर्मा, प्रदीप बंसल, बीना गोयल, एकता माहेश्वरी, रागिनी गर्ग, रीता संगम, भावना माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। 

गुडविल सोसायटी ने अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में शिवचौक पर खिचड़ी का वितरण किया। जेपी सविता, बीएम गुप्ता, संदीप जैन, बोहरनलाल, कुंवर सेन, मदन मोहन, मनोहर लाल कालरा, आलोक स्वरुप, देवराज पंवार आदि रहे।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलल की महिला इकाई ने लेडीज क्लब पर खिचडी का वितरण किया। मृदुला गोयल, दीपा अग्रवाल, रमा अग्रवाल, सरिता बंसल, सीमा मित्तल, रजनी भूषण आदि रहे। भारतीय विकास पार्टी पुरानी आबकारी पर खिचडी का वितरण किया। विजय कश्यप, संजीव बाठला, नरेश कश्यप, अमन प्रजापति, रामकुमार, अंकित पाल, संजीव राजपूत, नितिन भारद्वाज आदि रहे। 

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा में स्नान
मोरना। मकर संक्रांति पर शुक्रताल गंगा घाट पर काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। भक्तों ने प्रसाद में खिचड़ी वितरित की और तिल, जौ व वस्त्रों का जरूरतमंदों को दान किया।

महाभारतकालीन प्राचीन तीर्थस्थल शुक्रताल में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गंगा घाट पर रविवार की सुबह साधु व संतों ने गंगा स्नान किया। इसके उपरांत क्षेत्र व दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के उपरांत प्रसाद वितरित किया। मकर संक्रांति पर शुकदेव आश्रम, हनुमत धाम, दंडी आश्रम, गौडीय मठ, शनिधाम, तिलकधारी आश्रम, मां अन्नपूर्णा आश्रम, माहेश्वर आश्रम,


पार्वती धाम, गणेश धाम, शिवधाम, गायत्री धाम, श्रीराम आश्रम, खिचड़ी वालों का आश्रम सहित अन्य आश्रमों में विशेष पूजा अर्चना कर भक्तों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। तिलकधारी आश्रम के महंत स्वामी विष्णुदत्त ने बताया कि सूर्य की राशि बदलने की प्रक्रिया को मकर संक्रांति कहा जाता है। आज के दिन विशेष समय में की गई पूजा का बड़ा महत्व है। आज के दिन अनाज व वस्त्रों के दान के साथ प्रात: स्नान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed