{"_id":"625c5896716c3d373c2dbbfc","slug":"meritorious-students-were-rewarded-muzaffarnagar-news-mrt584934364","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना।
शुकतीर्थ स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर जाटव आश्रम में रविवार को ब्रह्मलीन स्वामी रामगिरि महाराज की 42वीं बरसी पर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कांता कर्दम रहीं।
मुख्य अतिथि ने कहा कि जाटव समाज में शिक्षा का अभाव है, जिस कारण समाज का विकास नहीं हो पा रहा है। इसलिए हमें अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। समारोह में रविदास आश्रम के महंत सत्यानंद महाराज ने कहा कि हमें लड़का-लड़की में भेदभाव नहीं रखना चाहिए। लड़कियों को भी लड़कों की तरह ही समान शिक्षा दिलानी चाहिए।
समारोह को विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त अरुण बड़ोदिया, सेवानिवृत्त बीडीओ अतर सिंह, कमेटी के अध्यक्ष ब्रह्म सिंह नरखरिया, सचिव यशपाल सिंह, कोषाध्यक्ष भोपाल सिंह ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता दल सिंह ने की। कार्यक्रम में शिक्षक बृजेश बड़ोदिया, रवीश कुमार, गंगाशरण, जगदीश प्रसाद मौजूद रहे।