फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meritorious students honored on the birth anniversary of former Governor Virendra Verma

Muzaffarnagar News: पूर्व राज्यपाल वीरेंद्र वर्मा की जयंती पर मेधावी सम्मानित

Thu, 19 Sep 2024 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students honored on the birth anniversary of former Governor Virendra Verma
-चौधरी चरण सिंह भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय वीरेंद्र वर्मा की जयंती पर सर्व समाज के 200 मेधावी
विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं की सूची में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट सीबीएसई में 95 फीसदी और माध्यमिक बोर्ड में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को चयनित किया।
वीरेंद्र वर्मा विचार मंच के तत्वावधान में गांधी कॉलोनी में चौधरी चरण सिंह सभागार में आयोजित कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह राणा ने हवन और शांति पाठ कराया। मंच के संरक्षक डाॅ. सतेन्द्र वर्मा, निरंकार स्वरूप, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरस पाल मलिक, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, प्रमोद त्यागी, दल सिंह वर्मा, सतप्रकाश त्यागी, डाॅ. सुभाष चन्द्र शर्मा ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन

सभी समाज के करीब 200 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न, नव वर्ष कैलेंडर और स्मारिका प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में दर्जनभर से ज्यादा उच्च शिक्षित समाजसेवियों का सम्मान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने पूर्व राज्यपाल के सिद्धांतों और आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया। उन्होंने हमेशा उसूलों के साथ इमानदारी को की राह अपनाई। 60 साल तक उच्च पदों पर रहकर मिसाल कायम की। उनके जन्म दिवस पर हर साल सभी जाति और धर्म के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

अध्यक्षता चौधरी देवी सिंह सिंभालका, संचालन पंडित उमा दत्त शर्मा ने किया। बृजबीर सिंह एडवोकेट, यशपाल सिंह विश्वबंधु, सुंदर पाल सिंह, सतेन्द्र सिंह पंचेंडा, संजीव मलिक, जगदीश अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed