फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meritorious honored in Saraswati Vidya Mandir

Muzaffarnagar News: सरस्वती विद्या मंदिर में सम्मानित किए गए मेधावी

Fri, 19 May 2023 05:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 05:20 PM IST
विज्ञापन
Meritorious honored in Saraswati Vidya Mandir
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पूर्व छात्र परिषद मेरठ प्रांत की ओर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष विपुल भटनागर, पूर्व प्रधानाचार्य भूदेव सिंह, पूर्व छात्र परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट शलभ गर्ग, सचिव अतुल अग्रवाल और प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्त्रबुद्धे ने किया। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शिवम पाल, द्वितीय अमन पाल और चतुर्थ अक्षय कुमार को स्मृति चिह्न दिया गया। हाईस्कूल के मेधावी समीर अली, शौर्य शर्मा, लक्ष्य रस्तोगी को स्मृति चिह्न भेंटकर पुरस्कृत किया गया। मीरापुर के प्रकाशवती प्रेममचंद सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के के मेधावी अंशिका चौधरी, दिव्यम राजवंशी और ईशा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संचालन विशाल गर्ग ने किया। इस अवसर पर पूर्व छात्र परिषद के अध्यापक प्रतिनिधि महेश कुमार, कोषाध्यक्ष अतिन संगल, सदस्य नितिन राठी, अमित तायल, पुनीत कुमार, राजन पाल, कुलदीप कुमार, शुभम जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विद्या भारती की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज केशव पुरी में भी सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन विपुल भटनागर रहे। इस अवसर पर अतुल कुमार अग्रवाल ने पूर्व छात्र परिषद के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर शलभ गर्ग, अमित तायल, अतिन संगल, विशाल गर्ग, डॉ पुनीत सिंघल ने विचार रखे। मंच संचालन विशाल गर्ग ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed