फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mercury reaches 34.5 degrees, rain brings pleasant weather

Muzaffarnagar News: पारा 34.5 डिग्री, बारिश से सुहाना हुआ मौसम

Sun, 31 May 2026 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Mercury reaches 34.5 degrees, rain brings pleasant weather
खतौली में बारिश से बचने को थ्री व्हीलर में बैठे लोग। संवाद
मुजफ्फरनगर। झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लू और चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत मिली। तापमान मेंं गिरावट दर्ज किए जाने और गर्मी कम होने से लोगों के चेहरे खिल गए। अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बारिश 12.2 मिमी रिकॉर्ड हुई।
विज्ञापन

भीषण गर्मी और गर्म हवा से लोग परेशान थे। रात के समय तेज हवा के बावजूद झमाझम बारिश की उम्मीद पूरी नहीं हो पा रही थी। शनिवार सुबह के समय भी वातावरण में गर्माहट थी। हवा चल रही थी, लेकिन चिलचिलाती धूप के कारण लोगों को गर्मी परेशान कर रही थी। दोपहर के बाद अचानक मौसम में हुए बदलाव से काफी राहत मिली। आसमान में बादल छा गए और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई तो तापमान में गिरावट आई।
विज्ञापन

पांच दिन के भीतर छह डिग्री गिरा तापमान : पिछले पांच दिनों से मौसम में बार-बार परिवर्तन हो रहा है। पांच दिन के दौरान अधिकतम तापमान में छह डिग्री सैल्सियस का अंतर आ चुका है। 26 मई को दिन का अधिकतम तापमान जहां 4.7 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं शनिवार को तापमान 34.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवा और बारिश से लड़खड़ाई विद्युत आपूर्ति : शनिवार को दोपहर के समय अचानक तेज हवा और बारिश के कारण बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। फॉल्ट के कारण कई बिजली घरों से आपूर्ति बाधित हुई।

ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि बारिश रुकने के एक घंटे के भीतर ही सभी बिजली घरों से आपूर्ति सुचारु कर दी गई। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में सायं तक सभी उपकेंद्रों से आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed