फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mercury increased by 2.8 degrees, electric shocks occurred due to drop in voltage

Muzaffarnagar News: पारा 2.8 डिग्री बढ़ा, वोल्टेज घटने से लगे बिजली के झटके

Sun, 26 May 2024 04:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Mercury increased by 2.8 degrees, electric shocks occurred due to drop in voltage
मुजफ्फरनगर। लू के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। दिन का तापमान 2.8 डिग्री बढ़ गया वहीं बिजली आपूर्ति की व्यवस्था भी गड़बड़ा गई। दिनभर बिजली कट लगते रहे और वोल्टेज कम आने से एसी, कूलर भी शोपीस बनकर रह गए। दोपहर के समय लोग कम निकले और बाजार में सन्नाटा छाया रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 41.1 और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन

शनिवार का तापमान एक बार फिर 40 डिग्री को पार कर गया। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली व्यवस्था भी गड़बड़ाने लगी है। शहर से लेकर देहात तक बिजली कट लगते रहे। लो वोल्टेज से लोगों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं चले।
विज्ञापन

शुक्रवार रात शहर में कई बार बिजली कभी 15 मिनट तो कभी 30 मिनट के लिए आती-जाती रही। टाउनहाल बिजलीघर के अधिशासी अभियंता डीसी शर्मा का कहना है कि किसी फाल्ट के कारण कट होता है, तो उसे जल्द ही ठीक करा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
पुरकाजी में बिजली आपूर्ति छह घंटे ठप
पुरकाजी। बिजलीघर के ट्रांसफार्मर में खराबी आ जाने से कस्बे की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह करीब आठ बजे ठप हुई विद्युत आपूर्ति दोपहर करीब दो बजे चालू हो पाई। इस दौरान गर्मी में लोगों का बुरा हाल रहा। यही नहीं पेयजल की आपूर्ति भी बाधित हो गई। एसडीओ विद्युत अजय यादव ने बताया कि गर्मी के कारण विद्युत भार बढ़ा हुआ है, जिससे ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed