{"_id":"6270283c3c8ec95bf8283bc9","slug":"memorial-yagya-on-the-death-anniversary-of-former-governor-muzaffarnagar-news-mrt5870040184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व राज्यपाल की पुण्यतिथि पर हुआ स्मृति यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व राज्यपाल की पुण्यतिथि पर हुआ स्मृति यज्ञ
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पूर्व राज्यपाल वीरेंद्र वर्मा की पुण्यतिथि पर आयोजित स्मृति यज्ञ में उनके जनहित सेवा कार्यों का स्मरण किया गया। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि वीरेंद्र वर्मा ग्रामोत्थान को समर्पित थे।
गांधी कालोनी स्थित वर्मा पार्क के चौधरी चरण सिंह भवन में यज्ञ में आहुतियां दी गईं। यज्ञमान हरपाल सिंह निर्वाल, जगदीश अरोरा एवं पूर्व प्रवक्ता गजेंद्र पाल सिंह रहे। यज्ञ ब्रह्म आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि यूपी की प्रथम विधानसभा के सदस्य वीरेंद्र वर्मा सूबे में कृषि, गृह, सिंचाई, ऊर्जा, चीनी एवं गन्ना जैसे मंत्रालयों में कैबिनेट मंत्री का दायित्व संभाला था। वे सच्चे, ईमानदार, परिश्रमी, स्पष्ट वक्ता, देशभक्त और कुशल राजनीतिज्ञ थे।
वीरेंद्र वर्मा विचार मंच अध्यक्ष देवी सिंह ने कहा कि वह संयुक्त परिवार के समर्थक तथा भारतीय संस्कृति के संवाहक थे। उमादत्त शर्मा ने कहा कि उन्होंने पंजाब गवर्नर के दायित्व को दृढ़ता से संभाला था। जगदीश बालियान, रामपाल वर्मा, अधिवक्ता ब्रजवीर ने विचार रखे। मौके पर यशपाल सिंह मलिक, आनंद पाल तोमर, योगेश मलिक, जगदीश मलिक, यशपाल बंधु, विधायक अनिल कुमार मौजूद रहे।