{"_id":"579a5d2d4f1c1b967021e819","slug":"memorandum-submitted-to-the-cmo","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारियों के प्रकोप के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारियों के प्रकोप के विरोध में प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ को वार्ता करते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाती बीमारियों के प्रकोप के बावजूद बेहतर चिकित्सा सेवा न मिलने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने रोगों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। इसके अलावा आशाओं के मानदेय का मामला भी उठाया गया।
भाजपा नेता श्रीमोहन तायल एवं हरेंद्र पाल के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। तायल ने कहा कि बरसात के मौसम में मलेरिया, डायरिया सहित अन्य बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग न तो रोगों पर नियंत्रण कर पा रहा है और न ही मरीजों को जरूरी चिकित्सा सुविधाएं मिल पा रही हैं। उन्होंने सीएचसी और पीएचसी में चिकित्सा सेवा बेहतर करने और गरीब मरीजों के लिए शिविर लगाने की मांग की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि आशा कार्यकत्रियों पर ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी जिम्मेदारी है। मगर उन्हें लंबे समय से मानदेय नहीं मिल रहा है। उनसे अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने दिव्यांगों के प्रमाण पत्र न बनने की भी समस्या रखी। कहा कि अन्य जिलों में सप्ताह में चार दिन दिव्यांग प्रमाण पत्र बन रहे हैं। यहां केवल एक दिन दिया जा रहा है। सीएमओ ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में प्रेमी छाबडा, ब्रिजेश दीक्षित, विनोद अनेजा, अंकित शर्मा, रोहित तायल, मनोज शर्मा, रोहित खुराना, अजय सैनी, रक्षित राजपूत, राधे वर्मा, मोनू पाल, रोहित कौशिक, गोपाल टांक, मनोज ठाकुर, सुनील मित्तल, अरुण सपरा आदि शामिल रहे।