फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meetings to inform CAA

पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों की बैठक ली

Thu, 26 Dec 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Meetings to inform CAA
सीएए की जानकारी देने के लिए बैठकें
विज्ञापन

जानसठ। पुलिस प्रशासन द्वारा गांव-गांव बैठक कर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में फैले भ्रम को दूर करने की कोशिश की गई। वहीं पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लोगों की सूची बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस प्रशासन आगामी जुमे की नमाज को लेकर भी सतर्कता बरत रहा है। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बने भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए गांव गांव जाकर लोगों को जानकारी दी जा रही है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। बुधवार को एसडीएम कुलदीप मीणा, सीओ धनंजय कुशवाह एवं इंस्पेक्टर योगेश शर्मा द्वारा गाव तिसंग, गढ़ी, मेहलकी समेत कई गांवों में बैठक कर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कानून किसी भी धर्म के लोगों के खिलाफ नहीं है। यह कानून लोगों को नागरिकता देने वाला है। उन्होंने कानून के बारे में भ्रम फैला रहे लोगों के बहकावे में न आने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उकसाकर माहौल खराब करने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लोगों की सूची बनाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। बैठक में ग्राम प्रधान खालिद गुर्जर, ऋषिराज वालिया, सहकारी समिति के चेयरमैन राजन वालिया, चंद्रवीर, टीटू, हाजी कय्यूम, इरशाद गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed