{"_id":"5918a4d34f1c1baf148508b9","slug":"meetings-stop-the-renewal-of-buyers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट कारोबारियों के नवीनीकरण भी रुके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट कारोबारियों के नवीनीकरण भी रुके
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 15 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
बूचड़खानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत और पालिका की एनओसी नहीं आने से मीट लाइसेंस अटक गए हैं। इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुढ़ाना में दोनों विभागों को अपनी ओर से चिट्टी भी भेजी है। शहर से अभी कोई मीट लाइसेंस का आवेदन नहीं हुआ है। वहीं, नगर पालिका एक्ट में जारी लाइसेंस वहीं से नवीनीकरण होंगे। इस पर भी रोक होने के कारण कारोबारी पशोपेश में पड़े हुए हैं।
मीट कारोबारियों की याचिका पर सुनवाई कर हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को मीट लाइसेंस जारी करने का आदेश दिया है। इससे मीट कारोबारियों में खुशी तो जरूर है, लेकिन नगर पालिका क्षेत्र में कारोबार करने वाले व्यापारियों के सामने कई तरह की परेशानी खड़ी हो गई है। नए लाइसेंस बनाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन किए जा रहे हैं। इसके लिए पुलिस और पालिका की एनओसी जरूरी है।
बुढ़ाना में करीब 25 से अधिक लाइसेंस एनओसी के कारण अटके हुए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग एनओसी न आने के चलते लाइसेंस जारी नहीं कर रहा है। इस पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुढ़ाना नगर पंचायत और थाना बुढ़ाना को पत्र भेजा है। उधर, शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग से कोई लाइसेंस जारी नहीं हुआ है। वहीं, नगर पालिका से भी लाइसेंस का नवीनीकरण बंद है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि शहर क्षेत्र में विभाग में आवेदन नहीं है। जबकि विभाग उन्हीं लाइसेंस का नवीनीकरण कर सकता है, जो उनके यहां से जारी हुए हैं। नगर पालिका एक्ट के जो लाइसेंस बने हैं। उन्हें नवीनीकरण पालिका प्रशासन ही करेगी।