फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meeting to prepare for Vijay Sankalp Yatra

विजय संकल्प यात्रा की तैयारी को बैठक

Sat, 11 Dec 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Meeting to prepare for Vijay Sankalp Yatra
विजय संकल्प यात्रा की तैयारी को बैठक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया ने भाजपा की विजय संकल्प यात्रा को लेकर बैठक का आयोजन किया। यात्रा की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि पार्टी द्वारा विजय संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। मुजफ्फरनगर जनपद में यात्रा का भव्य स्वागत किया जायेगा। बैठक में आगामी विजय संकल्प के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। यात्रा मीरापुर विधानसभा से खतौली विधानसभा में जाएगी। यहां से बुढ़ाना विधानसभा, इसके बाद चरथावल विधानसभा में रात्री विश्राम सदर विधानसभा में करने के पश्चात पुरकाजी विधानसभा होते सहारनपुर जनपद के लिए प्रस्थान करेंगी। जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता विजय संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें जनपद के सभी 2251 बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहकर उनका संबोधन सुनेंगे। बूथ अध्यक्ष ही पार्टी की रीढ़ है, बूथ अध्यक्ष के बल पर ही आगामी विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से जीतेगी। मुख्य रूप से जिला संयोजक यात्रा प्रमुख राजीव सिंह गुर्जर, विधानसभा प्रभारी संजीव वालिया, तेजपाल सिंह, प्रमोद सैनी अट्टा, अजीत चौधरी, जिला महामंत्री विजय सैनी रोहिल वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष रोहताश पाल, बिजेंद्र पाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed