फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meeting regarding delimitation of villages of police station

थाने के ग्रामों के परिसीमन को लेकर बैठक

Fri, 25 Dec 2020 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Meeting regarding delimitation of villages of police station
थाने के ग्रामों के परिसीमन को लेकर बैठक
विज्ञापन

खतौली। पंचायत चुनाव को लेकर कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए आला अधिकारियों के निर्देश पर थाने की सीमाओं के परिसीमन को लेकर एसडीएम ने बैठक ली। जिसमें जानसठ थाने के तीन गांव खतौली थाने में शामिल करने पर चर्चा की गई।
तहसील क्षेत्र के थाना खतौली, मंसूरपुर तथा रतनपुरी के थानाध्यक्षों के साथ सीओ की उपस्थिति में एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने बैठक की। इस दौरान एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने कहा कि थाने के नजदीक पड़ने वाले गांवों के परिसीमन को लेकर तथा ग्राम पंचायत चुनाव को देखते हुए बैठक की गई है। जिसमें बूथों का निरीक्षण करने के साथ ही जिला पंचायत, प्रधान एवं बीडीसी पद के पूर्व प्रत्याशियों और संभावितों की सूची तैयार करने को कहा गया। जानसठ थाने के तीन गांवों को कोतवाली खतौली के निकट होने के कारण उन्हें इसमें शामिल करने पर चर्चा हुई। साथ ही रतनपुरी और मंसूरपुर थाना क्षेत्र में शामिल गांवों पर भी विचार हुआ।
विज्ञापन

एसडीएम का कहना है कि थाने की सीमा के परिसीमन को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। इस पर बातचीत कर सूचीबद्ध कर आला अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी। उच्चाधिकारियों ने हरी झंडी दी तो गांव इधर से उधर होंगे। जिससे वहां के ग्रामीणों थाना पास होने का लाभ मिल सके और कानून व्यवस्था भी दुरुस्त रहेगी। बैठक में सीओ आशीष प्रताप सिंह, खतौली कोतवाल एचएन सिंह, मंसूरपुर कोतवाल कुशलपाल, रतनपुरी थानाध्यक्ष राजेंद्र गिरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को होगी परेशानी
खतौली। थाने में गांव बढ़ाए एवं घटाए जाने को लेकर पुलिस प्रशासनिक मशीनरी काम तो कर रही है, लेकिन इसको लेकर ग्रामीणों के विरोध का सामना भी करना पड़ सकता है। थाने में ग्रामीणों के शस्त्र लाइसेंस से लेकर, गांव के जिम्मेदार व्यक्तियों का डाटा समेत अन्य कागजी कामों के लिए ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed