{"_id":"5de950ea8ebc3e54893c600c","slug":"meerut-team-won-both-matches-muzaffarnagar-news-mrt4572429128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ की टीम ने दोनों मैच जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ की टीम ने दोनों मैच जीते
विज्ञापन
टी-20 मैच में शॅट लगाता खिलाडी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मेरठ की टीम ने दोनों मैच जीते
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरणसिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे अंतर जनपदीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को पहले मैच में मेरठ क्रिकेट एसोसिएशन ने थ्री एस अकादमी गाजियाबाद को नौ विकेट से हराया।
टॉस जीत कर मेरठ की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। गाजियाबाद की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 115 रन बनाए। बल्लेबाज कप्तान नमन शर्मा ने 25 ,ऋतिक वत्स ने 19 रन के योगदान से 115 रन बना सकी। मेरठ के गेंदबाज विशाल ठाकुर को 3, माधव को 2, और पंकज को एक विकेट मिला। मेरठ की टीम ने 116 रन के लक्ष्य को 17 ओवर में ही हासिल कर लिया। प्रशांत और हरदीप की 100 रन के साझेदारी से मैच आसानी से जीत लिया। प्रशांत ने 70 नाबाद और हरदीप ने 45 नाबाद रन बनाए। गाजियाबाद के गेंदबाज हिमांशु को एक विकेट मिला। मैच में नाबाद 70 रन बनाने वाले मेरठ के प्रशांत को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
दूसरा मैच महावीर स्पोर्ट्स मेरठ और मेरठ क्रिकेट एसोसिएशन के बीच खेला गया। टॉस मेरठ एसोसिएशन ने जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए महावीर स्पोर्ट्स को 20 ओवर में 4 विकेट पर 120 रन पर ही रोक दिया। महावीर स्पोर्ट्स के बल्लेबाज विजय शर्मा ने 62 रन और वासिल ने 14 और केशव ने 13 रन का योगदान अपनी टीम को दिया। मेरठ एसोसिएशन के गेंदबाज विशाल ठाकुर ने तीन और पंकज और माधव को 2-2, और प्रशांत को एक विकेट मिला। 121 रन के लक्ष्य को एक बार फिर प्रशांत और हरदीप की जोड़ी ने आसान बना दिया। प्रशांत और हरदीप ने 52- 52, रन अपनी टीम के लिए बनाए। महावीर स्पोर्ट्स के गेंदबाज सचिन को 3 और आशु को एक विकेट मिला। इस मैच में एक विकेट और 52 रन बनाने वाले प्रशांत को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच के अंपायर रवि कौशिक और आदिल स्कोरर हरीश और निलांश रहे। मैच के दौरान आयोजन सचिव गौरव सिद्धार्थ, अरशद , पुनीत आदि मौजूद रहे। मुुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक मनोज पुंडीर ने टीमों से परिचय लिया।