{"_id":"62c9d3be1f037e4c753e6c94","slug":"meerut-s-punches-rained-heavily-in-the-semi-finals-medals-confirmed-muzaffarnagar-news-mrt5963693146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल में खूब बरसे मेरठ के मुक्के, पदक किए पक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमीफाइनल में खूब बरसे मेरठ के मुक्के, पदक किए पक्के
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग प्रतियोगिता के सेमी-फाइनल मैच में दमखम दिखाती प्रयागराज व अलीग?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता
- रविवार को आयोजित किए जाएंगे फाइनल मुकाबले, खिलाड़ियों में उत्साह
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। राज्य स्तरीय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगता के सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मेरठ की खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में फाइनल में प्रवेश कर पदक पक्क कर लिए। पहले सेमीफाइनल में मेरठ की हर्षिता ने गोरखपुर की अंजलि शर्मा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
उप क्रीड़ाधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। 44 से 46 किलोग्राम भार वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में अलीगढ़ की अमन खान ने प्रयागराज की इच्छा कुमार को मात दी। 46 से 48 किलोग्राम भार वर्ग के पहले सेमीफाइनल में गोरखपुर की शीतल कुशवाह ने वाराणसी की वर्षिमा पटेल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में मेरठ की आफरीन मंसूर ने सहारनपुर की गुनगुन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 48 से 50 किलोग्राम भार वर्ग के पहले सेमीफाइनल में मेरठ की चंचल ने गोरखपुर की कृति को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में मुरादाबाद की सेजल शर्मा ने सोनी यादव वाराणसी को पराजित किया।
50 से 52 किलो भार वर्ग के पहले सेमीफाइनल में सहारनपुर की संजना ने मुरादबाद की अर्पिता, दूसरे सेमीफाइनल में आगरा की कल्पना ने गोरखपुर की रेणू को पराजित किया। 52-54 किलोग्राम भार वर्ग के पहले सेमीफाइनल में आगरा की बबीता ने अलीगढ़ की अजरा परवीन और दूसरे सेमीफाइनल में वाराणसी की काजल यादव ने मेरठ की भूमिका चौधरी को हराया। 54 से 57 किलो भार वर्ग में लखनऊ की वैष्णवी पाल ने अलीगढ़ की कशिश और दूसरे सेमीफाइनल में सहारनपुर की ग्रेसिका ने आगरा की स्वाति को हराया। 57 से 60 किलो भार वर्ग के पहले सेमीफाइनल में वाराणसी की शिखा यादव ने कानपुर की तान्या को हराया। फाइनल में शिखा का मुकाबला अलीगढ़ की रितु यादव से होगा। 75 से 80 किलो भार वर्ग के पहले सेमीफाइनल में मेरठ की महक ने आगरा की हिना और गोरखपुर की उमराह मारुफी ने वाराणसी की अनवेशा सिंह को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
यह रहे निर्णायक
उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एडहॉक कमेटी के सदस्य संतोष कुमार, वीरेंद्र कुमार, मुकेश यादव, निसार खान, संकल्प दीक्षित, पवन कुमार, आकिब कुरैशी, राजन कुमार, अब्दुल हफीज, दीप नारायण, युवराज मिश्रा, राज किशोर वरन, कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
इन्होंने बढ़ाया उत्साह
खेल निदेशालय के प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह यादव, सतीश सहरात, अशोक बालियान, विक्कल, राजेश कुमार, कुशल पाल, विजय तोमर, शुभम, नंदू शर्मा, डॉ. अनुज बालियान, रोशन लाल, यशपाल राठी, जितेंद्र सिंह, रामकुमार सिंह का सहयोग रहा।
मेजबान सहारनपुर के दो पदक पक्के
मेजबान सहारनपुर मंडल की खिलाड़ियों ने दो पदक पक्के कर लिए हैं। ग्रेसी सिंह और संजन ने अपने-अपने भार वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया, जबकि गुनगुन को हार का सामना करना पड़ा।