फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerut road collapsed in front of Sadar Tehsil in 14 days

सवालों के घेरे में जल निगम: 14 दिन में ही धंस गई सड़क, सबूत है ये गहरा गड्ढा, हादसों को दे रहा न्योता

Sat, 30 Jul 2022 08:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2022 08:31 AM IST
सार

जल निगम सवालों के घेरे में हैं। सड़क बनने के 14 दिन बाद ही धंस गई। यही नहीं सड़क में बड़ा और गहरा गड्ढा बन गया। जो हादसों को भी न्योता दे रहा है।

विज्ञापन
Meerut road collapsed in front of Sadar Tehsil in 14 days
मुजफ्फरनगर के मेरठ रोड पर कंपनी बाग के सामने सड़क में हुआ गडढा।। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में जल निगम की ओर से सीवर लाइन बिछाने के बाद बनाई गई मेरठ रोड करीब 14 दिन में ही धंसनी शुरू हो गई है। सदर तहसील के सामने बड़ा और गहरा गड्ढा बन गया। निर्माण से गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बारिश की वजह से गहरा गड्ढा हादसों को न्योता दे रहा है।

विज्ञापन


जल निगम शहर में सीवरेज के लिए पाइप लाइन डालने का काम कर रहा है। इसी के चलते मेरठ रोड पर पिछले कई महीने से कार्य चल रहा था। जगह-जगह से मार्ग को खोदा गया था। मुख्य मार्ग से सटी कॉलोनियों में सीवरेज लाइन डालने का कार्य किया जा रहा था। एक बड़े हिस्से में पाईप लाईन डालने का काम पूरा हो चुका है। कांवड़ यात्रा से पहले जिला प्रशासन ने मेरठ रोड को पूरी तरह तैयार कराया था। जल निगम ने सूजडू पुलिस चौकी से लेकर केशवपुरी के मुख्य गेट तक सड़क तैयार की थी। लेकिन सदर तहसील के सामने शुक्रवार को सड़क धंस गई और गहरा गड्ढा बन गया। गनीमत रही की कांवड यात्रा के दौरान सड़क में कोई परेशानी नहीं हुई। कांवड़ यात्रा के दो दिन बाद ही तहसील के सामने 14 दिन पहले बनाई गई सड़क पूरी तरह धंस गई।
विज्ञापन


हादसों को न्योता दे रहा है गड्ढा
सड़क में गहरा गड्ढा हो गया है, जो हादसों को न्योता दे रहा है। जिस जगह सड़क धंसी लोगों के वाहन तहसील में जाने के लिए यहीं से मुड़ते हैं।

कांवड़ यात्रा को लेकर बनवाया था मार्ग
एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि मेरठ मार्ग पर जल निगम का कार्य चल रहा था। पाईप लाईन डाली जा रही थी। कांवड यात्रा शुरू होने से पहले जल्दबाजी में सड़क बनवाई गई थी। अब गड्ढे को भरवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: गजब! सपा शासन काल में 10 करोड़ की लागत से बना था सीएचसी, अब लटका है ताला, ये है बड़ी वजह

लछेड़ा का नाला भी हो चुका क्षतिग्रस्त
शहर के मेरठ रोड के अलावा जिला पंचायत की ओर से बनवाया गया लछेड़ा गांव की जलनिकासी का नाला भी पहली बरसात में ही क्षतिग्रस्त हो गया था। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने मामले की जांच कराई और ठेकेदारों को सख्त हिदायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed