फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerut province won in shooting and chess

Muzaffarnagar News: शूटिंग व शतरंज में मेरठ प्रांत ने मारी बाजी

Thu, 04 Sep 2025 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Meerut province won in shooting and chess
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रही 37वीं क्षेत्रीय शूटिंग एवं शतरंज प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में शूटिंग और शतरंज में मेरठ प्रांत ने बाजी मारी। समापन के मौके पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक मिथलेश पाल, विद्या भारती के क्षेत्रीय अध्यक्ष मनवीर सिंह, अरुण खंडेलवाल, आरएसएस के विभाग कार्यवाह प्रमोद त्यागी, क्षेत्रीय खेल संयोजक सत्यपाल सिंह, खेल पर्यवेक्षक चरणपाल सिंह तोमर रहे। खेल प्रशिक्षक नीरज सिंह ने बताया कि बालिका वर्ग के अंडर 14 व अंडर 17 में मेरठ प्रांत बी, जबकि अंडर 19 में ब्रज प्रांत के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी कर कब्जा किया। बालक वर्ग के अंडर 14 में मेरठ प्रांत बी, अंडर 17 में ब्रज प्रांत ए, जबकि अंडर 19 में मेरठ प्रांत ए के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

उधर शूटिंग प्रतियोगिता में ऑल ओवर चैंपियनशिप में बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती विद्या मंदिर मेरठ की टीम ने प्रथम तथा लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए। संगीत शिक्षिका अनन्या त्रिपाठी ने गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक महेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रबंध समिति अध्यक्ष ललित महेश्वरी, प्रबंधक देवेंद्र कुमार गर्ग एवं पूर्व प्रधानाचार्य भूदेव सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed