{"_id":"602d5d968ebc3ee96959a866","slug":"meerut-police-raid-the-targets-of-the-accused-muzaffarnagar-news-mrt525870952","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ पुलिस ने दी आरोपियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ पुलिस ने दी आरोपियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। मेरठ के अधिवक्ता ओमकार सिंह आत्महत्या मामले में मेरठ पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन पुलिस को कोई भी आरोपी नहीं मिला। पुलिस ने गांव से ही आरोपी के एक रिश्तेदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
मूल रूप से सिकेड़ा गांव निवासी राजकुमार हाल में पार्श्वनाथ गुर्जर कॉलोनी में रहता है। राजकुमार की पुत्री स्वाति की शादी एक साल पहले मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के ईशापुरम निवासी अधिवक्ता ओमकार सिंह के पुत्र लव कुमार के साथ हुई थी। दंपती के बीच विवाद के चलते स्वाति के परिजनों ने लवकुमार समेत उसके पिता, मां समेत अन्य परिजनों पर दहेज उत्पीड़न समेत जानलेवा हमला करने का मुकदमा खतौली में दर्ज कराया था। इसके बाद फिर से स्वाति के परिजनों ने खतौली थाने में 11 फरवरी को लवकुमार सहित उसके एक साथी पर अपहरण के प्रयास के साथ तेजाब डालने की तहरीर दी थी। पुलिस ने उस प्रकरण में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया था। उधर, इसी दौरान अधिवक्ता ओमकार सिंह ने आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के बाद मिले सुसाइड नोट के आधार पर कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसमें स्वाति सहित उसके परिजन भी नाम दर्ज है। मेरठ पुलिस ने बुधवार को गांव शेखपुरा, गुर्जर कॉलोनी समेत गांव सिकेड़ा में भी दबिश दी। पुलिस को कोई भी आरोपी नहीं मिला। मेरठ पुलिस गांव सिकेड़ा से ही एक रिश्तेदार को पूछताछ के लिए पकड़कर अपने साथ ले गई।