फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Jaswant Rai Trust Chairman Ashok Gupta Passes Away; Grief Grips Medical and Social Service Sectors

Meerut: जसवंत राय ट्रस्ट के चेयरमैन अशोक गुप्ता का निधन, शोक की लहर, चिकित्सा और सेवा क्षेत्र को अपूरणीय क्षति

Thu, 07 May 2026 04:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 07 May 2026 04:16 PM IST
सार

मेरठ में समाजसेवी संस्था जसवंत राय चूड़ामणि ट्रस्ट के चेयरमैन अशोक गुप्ता का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
Meerut: Jaswant Rai Trust Chairman Ashok Gupta Passes Away; Grief Grips Medical and Social Service Sectors
जसवंत राय ट्रस्ट के चेयरमैन अशोक गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मेरठ। समाजसेवी संस्था जसवंत राय चूड़ामणि ट्रस्ट के चेयरमैन अशोक गुप्ता का लंबी अस्वस्थता के बाद बृहस्पतिवार को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से न केवल उनके परिजनों बल्कि चिकित्सा जगत और समाज सेवा के क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है। शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, चिकित्सकों और समाजसेवियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

विज्ञापन


समाज सेवा को समर्पित रहा जीवन
अशोक गुप्ता महान स्वतंत्रता सेनानी लाला जसवंत राय के पौत्र थे। उन्होंने अपने पूर्वजों के आदर्शों और मूल्यों को न केवल जीवित रखा, बल्कि उन्हें समाज सेवा के माध्यम से आगे बढ़ाया। दूरसंचार विभाग में एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में सेवा देने के बाद उन्होंने अपना जीवन पूर्ण रूप से लोक कल्याण के कार्यों के लिए समर्पित कर दिया। उनके मार्गदर्शन में ट्रस्ट की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं ने लगातार सेवा कार्यों को विस्तार दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: देवबंद में मंच से गरजे सीएम योगी, कहा-'बंगाल की जीत ने दिखाया आईना', फतवों पर ली चुटकी 

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल को दी नई दिशा
उनके कुशल नेतृत्व में जसवंत राय अस्पताल सहित ट्रस्ट से जुड़े संस्थानों ने चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में नई पहचान बनाई। समाज के जरूरतमंद और अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से कई पहल की गईं, जिनका लाभ हजारों लोगों को मिला। उनके निधन की खबर मिलते ही शहर के विभिन्न वर्गों में शोक की लहर फैल गई और लोगों ने उन्हें एक दूरदर्शी संरक्षक तथा सरल और विनम्र व्यक्तित्व के रूप में याद किया।

सरल व्यक्तित्व और संवेदनशील सोच
अस्पताल के निदेशक और वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अशोक गुप्ता सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि उच्च पद और प्रतिष्ठित परिवार से होने के बावजूद उनके स्वभाव में अहंकार का कोई स्थान नहीं था। उन्होंने हमेशा मानवता और सेवा को सर्वोपरि माना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने की भावना उनके जीवन का मूल आधार रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed