{"_id":"582a11c64f1c1bd53b8fe436","slug":"meerut-defeated-dav-dav-khatauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी मेरठ ने डीएवी खतौली को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी मेरठ ने डीएवी खतौली को हराया
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 15 Nov 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज में प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली के एसएफ डीएवी मंसूरपुर की छात्रा केतकी सिंह की स्मृति में केतकी मेमोरियल इंटर स्कूल फुटबाल टूर्नामेंट (बॉयज अंडर- 19 और अंडर-14) का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आरके सेठी और पत्नी स्नेहा सेठी विशिष्ठ अतिथि के रूप में रहे।
टूर्नामेंट का हवन से किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रबंधक आरके सेठी ने आहुति दी। विद्यालय में उपस्थित लोगों ने केतकी के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी। विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया। फुटबाल टूर्नामेंट में डीएवी मेरठ, डीएवी मंसूरपुर, डीएवी मुजफ्फरनगर, डीएवी खतौली, जीडी गोयनका, एमजी पब्लिक स्कूल, राखी पब्लिक स्कूल, शारदेन पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर स्टेडियम, एसपी मवाना, गुरू राम राय पब्लिक स्कूल और डीएस पब्लिक स्कूल की टीमों ने भाग लिया।
पहले खेले गए मैच में डीएवी खतौली का मुकाबला डीएवी मेरठ से हुआ। जिसमें डीएवी मेरठ ने डीएवी खतौली को 3-0 से पराजित किया। दूसरे मैच में डीएवी मंसूरपुर की भिड़ंत जीडी गोयनका से हुई। इस एकतरफा मैच में डीएवी मंसूरपुर ने जीडी गोयनका को 4-0 से परास्त किया। प्रधानाचार्या पूनम पंवार ने एसएन सिंह (एसडी कालेज, विभागाध्यक्ष), भीम सिंह (एमजी पब्लिक स्कूल), राहुल कुशवाहा (एसडी इंटर कालेज, मुजफ्फरनगर) और राजीव (लाला लाजपत राय इंटर कालेज मुजफ्फरनगर) को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।