{"_id":"671a8293183744dade0e0f6c","slug":"meerapur-sumbul-rana-from-sp-and-shahnazar-from-bsp-filed-nomination-a-surprising-name-emerged-from-aaspa-2024-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मीरापुर: सपा से सुम्बुल राना और बसपा से शाहनजर ने भरा पर्चा, चंद्रशेखर की पार्टी से सामने आया चौंकाने वाला नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरापुर: सपा से सुम्बुल राना और बसपा से शाहनजर ने भरा पर्चा, चंद्रशेखर की पार्टी से सामने आया चौंकाने वाला नाम
Thu, 24 Oct 2024 10:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:53 PM IST
सार
पूर्व सांसद कादिर राना के बेटे शाह मोहम्मद राना ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल किया। अब तक इस सीट पर 18 प्रत्याशी अपना नामांकन कर चुके हैं।
विज्ञापन
पर्चा दाखिल करने आई सपा प्रत्याशी सुंबुल राना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीरापुर उप चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना और बसपा के शाह नजर सहित सात उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म दाखिल किया। पूर्व सांसद कादिर राना के बेटे शाह मोहम्मद राना ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। अब तक कुल 18 प्रत्याशी अपना नामांकन कर चुके हैं।
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी शाह नजर ने भी नामांकन दाखिल किया।
- फोटो : अमर उजाला
नामांकन के समय सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। सपा प्रत्याशी के तौर से पूर्व सांसद कादिर राना की पुत्रवधू सुम्बुल राना नामांकन करने पहुंचीं। उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी और सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट भी रहे। बसपा प्रत्याशी टंडेढ़ा निवासी शाह नजर ने भी बसपा नेताओं के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से जाहिद हुसैन, गुरुदर्शन सिंह ने भी नामांकन पत्र जमा कराया। वहीं तरुण कुमार, साहिस्ता जमाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार ने बताया कि सात उम्मीदवारों ने नामांकन किया। बताया कि अब तक 18 उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं।