फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerapur seat was won, RLD faces more challenges than 2022

Muzaffarnagar News: मीरापुर सीट मिली, रालोद के सामने 2022 से ज्यादा चुनौतियां

Tue, 08 Oct 2024 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Meerapur seat was won, RLD faces more challenges than 2022
मुजफ्फरनगर। एनडीए गठबंधन में मीरापुर सीट रालोद के हिस्से में आई है। साल 2022 में रालोद के टिकट पर बिजनौर के वर्तमान सांसद चंदन चौहान ने जीत दर्ज की थी। गठबंधन बदल जाने से रालोद की ताकत जरूरी बढ़ी है, लेकिन मीरापुर में चुनौती कम नहीं है। बसपा और आसपा के मैदान में उतरने से यहां एनडीए की राह इतनी आसान नहीं होगी।
विज्ञापन

पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि मीरापुर सीट गठबंधन में रालोद के हिस्से में आएगी। साल 2012 में बसपा के दलित-मुस्लिम समीकरण के चलते मौलाना जमील विधानसभा पहुंचे थे। मुजफ्फरनगर दंगे के बाद साल 2017 में अवतार भड़ाना जीते, लेकिन सपा के लियाकत अली ने 68842 वोट हासिल कर सबको चौंका दिया था। बसपा से नवाजिश आलम को 39689 वोट मिले थे। रालोद ने सपा के साथ गठबंधन में साल 2022 में यहां से चंदन चौहान को चुनाव लड़ाया और सीट पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहली बार उपचुनाव लड़ने जा रही बसपा और आसपा इस बार रालोद-भाजपा गठबंधन का कड़ा इम्तिहान लेगी।
----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट

सीट का इतिहास

परिसीमन के बाद 2012 में मीरापुर विधानसभा सीट बनाई गई थी। इससे पहले मोरना के नाम से सीट थी। जानसठ सुरक्षित सीट का कुछ हिस्सा मीरापुर में शामिल किया गया, जबकि अधिकतर हिस्सा खतौली विधानसभा में शामिल हुआ।

----------------------------

मीरापुर-मोरना के बारे में यह भी जानिए
- अब तक पांच बार मुस्लिम विधायक जीते
- स्वर्गीय नारायण सिंह यहीं से जीतकर डिप्टी सीएम बने

- सिर्फ एक बार महिला विधायक मिथलेश पाल बनीं

- यहां से विधायक रहे कादिर राना बाद में सांसद बने

----------------------------
- मदन बालियान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed