फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerapur Police welcomed with flowers

मीरापुर पुलिस का फूल बरसा कर किया स्वागत

Sat, 18 Apr 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Meerapur Police welcomed with flowers
मीरापुर में पुलिसकर्मियों पर पुष्प वर्षा करते कस्बावासी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मीरापुर पुलिस का फूल बरसा कर किया स्वागत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए शनिवार सुबह मीरापुर इंस्पेक्टर एचएन सिंह पुलिसकर्मियों के साथ गश्त पर निकले। कस्बेवासियों ने छतों पर से पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बावजूद भी दिन रात सेवा भाव से ड्यूटी कर रहे मीरापुर पुलिसकर्मियों पर कस्बे के नागरिकों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया और पुलिस के कार्य की प्रशंसा की। पुलिस गरीबों के घर राशन पहुंचा रही है। नागरिकों ने पुलिस को देश का नायक बताकर तालियां बजाकर उनका मनोबल भी बढ़ाया। उधर, ग्राम संभलहेड़ा में मुस्लिम बाहुल्य इलाके में गश्त कर रहे चौकी इंचार्ज करण नागर व अन्य पुलिसकर्मियों पर मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

पुलिस ने गांधी गिरी, लॉकडाउन तोड़ने वालों का फूलमाला से किया स्वागत
लॉकडाउन तोड़ने वालों को मीरापुर पुलिस ने फूलमाला से स्वागत किया व घर में रहने की हिदायत दी।
लॉकडाउन- 2 का सख्ती से पालन कराने के लिए मीरापुर पुलिस अब अनोखा तरीका अपना रही है। पुलिस गांधी गिरी स्टाइल में लोगों को फूलमाला पहनाकर घर से नहीं निकलने की अपील कर रही है। शनिवार को सड़कों पर बेवजह घूम रहे युवकों को फूलमाला पहनाकर मीरापुर पुलिस ने स्वागत किया। साथ ही उनसे विनती की कि लॉकडाउन के दौरान वे लोग घर से नहीं निकले। पुलिस द्वारा फूल माला पहनाने पर युवक लज्जित हो गए और युवकों ने कहा कि जब तक लॉकडाउन रहेगा वे अपने घरों में ही रहेंगे और अपने परिचितो को भी लॉकडाउन का पालन करने के लिए कहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सख्ती के बावजूद लोगों में जागरूकता का अभाव देखा जा रहा है। अभी भी लोग सड़क पर निकल रहे हैं। सुबह से ही बेवजह सड़कों पर लोग भीड़ लगाकर खड़े रहते हैं। खरीदारी के नाम पर लोग सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे हैं। मीरापुर इंस्पेक्टर एचएन सिंह बताया कि बहुत जरूरी काम नहीं होने पर लोग घर से बाहर नहीं निकले। लापरवाह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सडकों पर घूम रहे लापरवाह लोगों को फूल माला पहनाती मीरापुर पुलिस।

सडकों पर घूम रहे लापरवाह लोगों को फूल माला पहनाती मीरापुर पुलिस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed