फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerapur by-election: Narayan Singh won from Morna and became the first Deputy CM of the state

मीरापुर उपचुनाव : मोरना से जीते और सूबे के पहले डिप्टी सीएम बने नारायण सिंह, यहां से कई विधायक बने मंत्री

Fri, 01 Nov 2024 10:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 01 Nov 2024 10:08 PM IST
सार

पिछले 57 साल में कई बार यहां के विधायकों को मंत्रिमंडल में स्थान मिला। गुर्जर क्षत्रप बाबू नारायण सिंह कांग्रेस से 1974 और जनता पार्टी से 1977 में विधायक चुने गए थे।

विज्ञापन
Meerapur by-election: Narayan Singh won from Morna and became the first Deputy CM of the state
बाबू नारायण सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिसीमन के बाद मोरना से मीरापुर विधानसभा सीट बनाई गई। इस क्षेत्र से जीते तीन विधायक अब तक मंत्री भी रहे। दिलचस्प बात यह है कि सूबे के पहले डिप्टी सीएम बाबू नारायण सिंह भी मोरना से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।
विज्ञापन

साल 1962 के चुनाव में भोकरहेड़ी सुरक्षित सीट थी। परिसीमन हुआ तो 1967 के विधानसभा चुनाव में मोरना सीट बन गई। तीसरे परिसीमन में मोरना की जगह मीरापुर सीट बनी और 2012 का चुनाव मीरापुर सीट का पहला चुनाव था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस क्षेत्र में पिछले 57 साल का इतिहास देखें तो कई बार मंत्रिमंडल में भी स्थान मिला। गुर्जर क्षत्रप बाबू नारायण सिंह कांग्रेस से 1974 और जनता पार्टी से 1977 में विधायक चुने गए थे। दूसरे कार्यकाल में वह प्रदेश के पहले डिप्टी सीएम बनाए गए थे। इसके बाद 1985 में यहां से विधायक चुने गए कांग्रेस के सईदुज्जमां को गृह राज्यमंत्री बनाया गया था। साल 2002 में बसपा से जीते राजपाल सैनी को राज्यमंत्री बनाया गया था। लेकिन पिछले 22 साल से यहां जीते किसी भी विधायक को मंत्रालय नहीं मिला।
 
विज्ञापन

सीट का इतिहास
परिसीमन के बाद 2012 में मीरापुर विधानसभा सीट बनाई गई थी। इससे पहले मोरना के नाम से सीट थी। जानसठ सुरक्षित सीट का कुछ हिस्सा मीरापुर में शामिल किया गया, जबकि अधिकतर हिस्सा खतौली विधानसभा में शामिल हुआ।

मोरना-मीरापुर से कब कौन रहा विधायक
1967, कांग्रेस, राजेंद्र दत्त त्यागी
1969, बीकेडी, धर्मवीर त्यागी
1974, कांग्रेस, नारायण सिंह
1977, जनता पार्टी, नारायण सिंह
1980, जनता एस, मेहंदी असगर
1985, कांग्रेस, सईदुज्जमां
1989, जनता दल, अमीर आलम
1991, भाजपा, रामपाल सैनी
1993, भाजपा, रामपाल सैनी
1996, सपा, संजय सिंह
2002, बसपा, राजपाल सैनी
2007, रालोद, कादिर राना
2009, रालोद, मिथलेश पाल
2012, बसपा, मौलाना जमील
2017, भाजपा, अवतार भड़ाना
2022, रालोद, चंदन चौहान

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed