फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerapur by-election: Mithlesh Pal said, this is the victory of the trust of CM Yogi and Jayant Singh

मीरापुर उपचुनाव : मिथलेश पाल बोलीं, यह सीएम योगी और जयंत सिंह के भरोसे की जीत

Sat, 23 Nov 2024 07:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 23 Nov 2024 07:39 PM IST
सार

मीरापुर का उपचुनाव रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल ने जीत लिया है। उन्होंने सपा की सुम्बुल राना को शिकस्त दी। 

विज्ञापन
Meerapur by-election: Mithlesh Pal said, this is the victory of the trust of CM Yogi and Jayant Singh
जीत के बाद शिव मंदिर पहुंची विधायक मिथलेश पाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीरापुर उपचुनाव में रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल 30426 वोटों के अंतर से सपा की सुम्बुल राना को हराकर दूसरी बार विधायक बन गईं। मिथलेश को 83852 और सुम्बुल राना को 53426 वोट हासिल हुए।
विज्ञापन

इससे पहले मिथलेश पाल वर्ष 2009 में हुए उपचुनाव को जीतकर मोरना से विधायक रह चुकी हैं। बसपा प्रत्याशी शाह नजर को सिर्फ 3181 वोट मिले और उनकी जमानत जब्त हो गई। आसपा के जाहिद हुसैन 22400 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रत्याशी अरशद राना को 18867 वोट मिले। सपा की हार की मुख्य वजह ओवैसी फैक्टर माना जा रहा है। पार्टी के अध्यक्ष ओवैसी ने 18 नवंबर को ककरौली में रैली की थी। उपचुनाव में कुल 11 प्रत्याशी मैदान में थे। 497 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग भी किया। कुल एक लाख 84 हजार 666 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग उपचुनाव में किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी साहब ने हमेशा राजनीति में आगे बढ़ाया: मिथलेश
मीरापुर की नवनिर्वाचित विधायक मिथलेश पाल ने कहा कि उनकी जीत सीएम योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह के भरोसे की जीत है। चौधरी अजित सिंह ने उन्हें हमेशा राजनीति में आगे बढ़ाया, चुनाव के नतीजों की परवाह नहीं की। 2009 में चौधरी अजित सिंह ने टिकट दिया था। चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर चलते हुए वह हमेशा किसान-मजदूरों के हित की लड़ाई लड़ती रहेंगी। राजनीति में उन्हें खूब सम्मान मिला है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed