फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerapur by-election: Identification of stone pelters started from viral video and CCTV cameras

मीरापुर उपचुनाव: वायरल वीडियो और सीसीटीवी कैमरों से पथराव करने वालों की पहचान शुरू, 148 पर दर्ज हुआ है केस

Thu, 21 Nov 2024 11:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 21 Nov 2024 11:03 PM IST
सार

पुलिस ने ककरौली में पथराव मामले में 28 लोगों को नामजद किया है। वहीं 120 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिनकी पहचान का काम शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
Meerapur by-election: Identification of stone pelters started from viral video and CCTV cameras
पथराव करने वालों पर पिस्टल तानते एसओ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीरापुर उपचुनाव में बुधवार को हुए मतदान के दौरान पुलिस पर पथराव प्रकरण में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। नामजद लोगों के साथ मौके पर जो लोग मौजूद थे, उनको चिह्नित करने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को भी साक्ष्य के रूप में पुलिस एकत्र कर रही है।
विज्ञापन

 

Meerapur by-election: Identification of stone pelters started from viral video and CCTV cameras
पुलिस और पथराव करने वाले आमने-सामने। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पर पथराव करने के मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद ककरौली क्षेत्र में घटना स्थल के आसपास रहने वाले लोगों के घरों पर सन्नाटा पसरा है। उधर, पुलिस ने पथराव करने वाले लोगों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की है। एलआईयू टीम को भी लगाया गया है। पथराव में थाना प्रभारी सहित चारों घायलों ने अपना मेडिकल कराया। थाना प्रभारी के पैर में गंभीर चोट है। उन्होंने अपने पैर का एक्सरे भी कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला 
ककरौली में किसान इंटर कॉलेज में मतदान से रोकने से नाराज लोगों ने ककरौली बस अड्डे पर जाम लगाया था। पुलिस ने उन्हें समझाते हुए जाम खुलवाने की कोशिश की थी। तब भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया था। जिसमें थाना प्रभारी राजीव शर्मा, हेड कांस्टेबल विक्रांत कुमार, शैलेद्र भाटी और कांस्टेबल नवीन पंवार घायल हो गए। इस मामले में जटवाड़ा पुलिस चौकी प्रभारी के. प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने सपा व एआईएमआईएम के 28 नामजद, अज्ञात 120 समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। 

इन्होंने कहा
सीओ भोपा डा. रवि शंकर मिश्रा ने कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed