फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerapur by-election: Counting of votes will start from 8 am, direct contest between RLD and SP

मीरापुर उपचुनाव : सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना, रालोद की मिथलेश और सपा की सुम्बुल के बीच सीधी टक्कर

Fri, 22 Nov 2024 07:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 22 Nov 2024 07:12 PM IST
सार

मीरापुर के चुनाव में कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। 57.10 प्रतिशत मतदान हुआ है। शनिवार को हार-जीत का फैसला हो जाएगा।

विज्ञापन
Meerapur by-election: Counting of votes will start from 8 am, direct contest between RLD and SP
मीरापुर उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव की मतगणना नवीन मंडी स्थल पर शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल और सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना के बीच मुख्य टक्कर है।
विज्ञापन

उपचुनाव में 57.10 प्रतिशत मतदान हुआ है। तीन लाख 24 हजार 571 मतदाताओं में से एक लाख 85 हजार 322 ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव मैदान में कुल 11 प्रत्याशी थे, लेकिन मतदान के बाद रालोद और सपा प्रत्याशी के बीच सीधे मुकाबले के आसार नजर आ रहे हैं। बसपा और आसपा के मतों पर भी सबकी निगाह टिकी है। असल में उपचुनाव के नतीजों को 2027 के मुख्य चुनाव के नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। पहले पोस्टल बैलेट और फिर ईवीएम के मतों की गिनती होगी। एक टेबल पर चार कर्मचारी तैनात रहेंगे। एसएसपी अभिषेक सिंह, एडीएम प्रशासन और अन्य अधिकारियों ने नवीन मंडी स्थल पर पहुंचकर मतगणना की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

एहतियात के तौर पर टिकैत चौक से विश्वकर्मा चौक पर वाहनों का आवागमन मतगणना के दौरान बंद रखा जाएगा। वाहनों को अन्य वैकल्पिक मार्गों से निकालने के लिए पुलिस की ओर से एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed