फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerapur by-election: Chandrashekhar said, whether it is Bahraich or Budhana, we will not back down

मीरापुर उपचुनाव : चंद्रशेखर बोले, बहराइच हो या बु़ढ़ाना, पीछे नहीं हटेंगे, जनता देगी भाजपा को वोट की चोट

Thu, 24 Oct 2024 10:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 24 Oct 2024 10:43 PM IST
सार

चंद्रशेखर ने कहा कि जाति धर्म के आधार पर सरकार कार्रवाई कर रही है, जो गलत है। संविधान में बुलडोजर से नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था से न्याय होता है।

विज्ञापन
Meerapur by-election: Chandrashekhar said, whether it is Bahraich or Budhana, we will not back down
नगीना सांसद चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर ने मीरापुर उपचुनाव की समीक्षा की। कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रणनीति तैयार की और मजबूती से जुटने का आह्वान किया। 
विज्ञापन

नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि बहराइच हो या बुढ़ाना, वह पीछे नहीं हटेंगे। हमेशा पीड़ितों के साथ खड़े हैं। जिलाध्यक्ष बबलू चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष ने भोपा में भीम आर्मी और पदाधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की है। इसके बाद उन्होंने तेवड़ा, संभलहेड़ा, सिकंदरपुर, चुड़ियाला और घटायन में नुक्कड़ सभाएं की। चंद्रशेखर ने कहा कि वह हमेशा पीड़ितों के साथ खड़े हैं। किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोस चुनाव में सीटें कम होने का दर्द नहीं हो रहा कम
सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में सीटें कम होने के दर्द से अभी उभर नहीं पाई है। अब उपचुनाव में जनता वोट की चोट देकर भाजपा को सबक सिखाएगी।
मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव की रैली में शामिल होने जा रहे चंद्रशेखर का यहां कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा जनता को जातिवाद में बांटने का काम कर रही है। जाति धर्म के आधार पर सरकार कार्रवाई कर रही है, जो गलत है। संविधान में बुल्डोजर से नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था से न्याय होता है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed