फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'Meditation also cures physical diseases'

‘मेडिटेशन से शारीरिक रोग भी होते हैं ठीक’

Sun, 15 May 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
'Meditation also cures physical diseases'
मुजफ्फरनगर, खतौली। बुढ़ाना रोड स्थित शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव पर ‘एक कदम खुशी की ओर’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें बताया कि मेडिटेशन से मानसिक रोग के साथ शारीरिक रोग भी ठीक हो सकते हैं।
विज्ञापन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मुख्य वक्ता बीके राकेश ने बताया कि तनावयुक्त जीवन में खुश कैसे रहें। स्वचिंतन के बजाय आज हम परचिंतन कर रहे हैं। यह हमारे दुख और तनाव का मूल कारण है। हम संकल्प लें कि ना किसी की बुराई सुनना है, ना देखना है और नहीं उसका वर्णन करना है।
विज्ञापन

मौके पर रवि प्रकाश गुप्ता, चौधरी सुरेंद्र सिंह, राकेश शर्मा, बालेश्वर पंडित, राजेंद्र गर्ग, दिनेश वर्मा, राणा प्रताप, सुरेश त्यागी, जयप्रकाश कौशिक, धर्मपाल वर्मा, दीपचंद वर्मा, रामप्रसाद, रघुवीर आदि सैकड़ों की संख्या में पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य कांता स्वरूप सिंघल ने सभी का स्वागत किया एवं कार्यक्रम में उपस्थित होने पर आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में सोनिया गुप्ता, चिराग सिंघल, लोकेश गुप्ता, ईशकुमार, अनुज जैन, आशीष, अमित जैन आदि शिक्षकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed