फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Medina put the jam on the street

मदीना चौक पर लगाया जाम

Mon, 04 Jan 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 04 Jan 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Medina put the jam on the street
मुजफ्फरनगर। मुस्तकीम की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को मदीना चौक पर जाम लगाया गया। वाहनों की कतार लग गई। अफसरों ने ठोस कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


शनिवार शाम को हिस्ट्रीशीटर सोनू सक्का के भाई महमूदनगर निवासी मुस्तकीम की मदीना चौक पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

जहांगीर, जमील और सरताज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रविवार को मोहल्ले के काफी लोग मदीना चौक पर जमा हो गए और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


सिविल लाइन, शहर कोतवाली पुलिस के अलावा सीओ सिटी डॉ. तेजवीर सिंह पहुंचे। जाम के कारण चौराहे पर वाहनों का जमघट लग गया।

दोनों तरफ लंबी कतार लग गई। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, मगर लोग हत्यारोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद ही जाम खोलने पर अड़ गए। इस दौरान पुलिस और लोगों में तीखी नोकझोंक हुई। गहमागहमी के बीच पुलिस ने आरोपी जहांगीर को गिरफ्तार करने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य आरोपियों को भी शीघ्र पकड़ने के आश्वासन पर लोग सड़क से हटे। उधर, एसओ सिविल लाइंस चंद्र किरण यादव ने बताया कि हत्यारोपी जहांगीर गिरफ्तार कर लिया है, जिसका चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed