फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Medicines tested for the health of patients

मरीजों की सेहत की जांच कर दी गई दवाइयां

Sun, 14 Mar 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Medicines tested for the health of patients
शाहपुर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य स्वास्थ्य मेले में अपनी बारी का इंतजार - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मरीजों की सेहत की जांच कर दी गई दवाइयां
विज्ञापन

शाहपुर/पुरकाजी। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन कर मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

शाहपुर विकास खंड क्षेत्र के गांव गोयला, पुरबालियान, सोहंजनी तगान व सिसौली स्थित पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में 128 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। मेलों में गर्भवती महिलाओं की जांच कर उनका टीकाकरण भी किया गया। इसके अलावा कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उन्हें पुष्टाहार वितरित किया गया। मरीजों की कोरोना वायरस की जांच करते हुए लोगों को इससे सावधानी बरतने की सलाह दी गई। सीएचसी प्रभारी डॉ एनपी सिंह ने बताया कि सोमवार को सभी पीएचसी पर कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण किया जाएगा। डॉ मयंक, डॉ अभिषेक शर्मा, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ प्रकाशवीर आर्य और डॉ श्रुति सहित समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। उधर, पुरकाजी क्षेत्र के शेरपुर खादर स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में श्वांस, खांसी, बुखार, शुगर व एलर्जी आदि रोगों से ग्रसित 40 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाई वितरित की गई। डॉ. निमित सिंह, डॉ. भरत सिंह, मनोज वर्मा, नीलम कुमारी, कमलेश देवी, पवन जाटव और हाकिम अली आदि का सहयोग रहा।

शाहपुर के स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य स्वास्थ्य मेले में जांच करते चिकित्सक।

शाहपुर के स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य स्वास्थ्य मेले में जांच करते चिकित्सक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed