{"_id":"5d98e78b8ebc3e012c6536f5","slug":"medical-officers-absent-for-one-and-a-half-months-muzaffarnagar-news-mrt4470248180","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ माह से नदारद मिले चिकित्साधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ माह से नदारद मिले चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी के निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी करीब डेढ़ माह से नदारद मिले। साथ ही एक फार्मासिस्ट भी अनुपस्थित पाया गया। चिकित्साधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही फार्मासिस्ट का वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं।
शनिवार को सीएमओ डा. पीएस मिश्रा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका में चिकित्सा अधिकारी डा. विजय किशोर झोकरा 19 अगस्त से बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। उनका वेतन रुका हुआ है। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त फार्मासिस्ट गिरिराज शॉक्य भी अनुपस्थित मिले। उनका एक दिन वेतन रोका गया है।
इसके अतिरिक्त इमरजेंसी में एडमिशन रजिस्टर अधूरा पाया गया। इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। डिलीवरी कक्ष में डिलीवरी रजिस्टर में क्रमांक संख्या अंकित नहीं की गई थी। रजिस्टर में अंजुम इकरार नामक मरीज का अन्य विवरण अपूर्ण था। औषधि कक्ष का भी निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र पर सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। सीएमओ ने सभी स्टाफ को निर्देशित किया कि अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित हों तथा चिकित्सा अधिकारी रात्रि निवास करें। निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डा. एसके अग्रवाल भी मौजूद रहे।