{"_id":"60f5ba3d8ebc3e736850e8a3","slug":"medical-college-assistant-spokesperson-dies-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt548129944","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के सहायक प्रवक्ता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के सहायक प्रवक्ता की मौत
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के सहायक प्रवक्ता की मौत
मुजफ्फरनगर। शहर के रामपुर तिराहा स्थित स्वामी कल्याणदेव राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में सहायक प्रवक्ता डॉ, सबल प्रताप सिंह की इंदिरा कॉलोनी स्थित मकान में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनके शरीर के नीचे कूलर का तार पड़ा मिला। उनकी कमर भी झुलसी हुई थी। मृतक सहायक प्रवक्ता के रिश्तेदार लोकेश सिंह ने उनकी करंट से मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगा।
जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज निवासी डॉ. सबल प्रताप सिंह (42) शहर के रामपुर तिराहा स्थित स्वामी कल्याणदेव राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में सहायक प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थे। इंदिरा कॉलोनी निवासी राजीव अरोड़ा के मकान में बतौर पेइंग गेस्ट वह रहते थे। उनकी पत्नी डॉ. वर्षा सिंह भी सरकारी चिकित्सालय में डॉक्टर हैं और फिलहाल अपनी सात साल की बेटी दिव्या के साथ प्रयागराज में तैनात हैं।
शनिवार रात डॉ. सबल प्रताप सिंह ड्यूटी से लौटकर अपने कमरे में सोने चले गए थे। रविवार को वे दिन भर कमरे से बाहर नहीं निकले, लेकिन इसकी जानकारी मकान मालिक को नहीं लग पाई। रविवार रात करीब नौ बजे राजीव अरोड़ा उन्हें खाना देने गए, जहां वे अपने कमरे में चारपाई पर पड़े हुए थे। इस पर राजीव अरोड़ा ने खाना रसोई में रख दिया, लेकिन रात 12 बजे तक भी डॉ. सिंह ने खाना नहीं खाया। इस पर मकान मालिक को शक हुआ। मकान मालिक ने रिश्तेदार लोकेश सिंह को इस घटना की जानकारी दी। सोमवार सुबह परिजन सिविल लाइंस थाने पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराकर उनके साथ इंदिरा कॉलोनी पहुंचे। कमरा खोलकर जब डॉक्टर को उठाया, तो वे मृत मिले। पुलिस ने शव चारपाई से हटाया तो उनकी कमर के नीचे कूलर का तार पड़ा मिला, जिससे उनकी कमर भी काफी हद तक झुलस गई थी। ऐसे में करंट लगने से मौत की आशंका जताते हुए पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। इस संबंध में फिलहाल किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।