{"_id":"5918a3e04f1c1b7a04854619","slug":"medhavery-honored-on-maharana-pratap-jayanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराणा प्रताप जयंती समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराणा प्रताप जयंती समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 15 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
महाराणा प्रताप जयंती के कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि महाराणा प्रताप ने सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर संघर्ष किया। देश की सभी जाति के लोगों की आस्था महाराणा में है। शिवाजी, भगत सिंह, बिस्मिल उनके साथ ऐसे नाम है जो सभी की श्रद्धा के पात्र हैं।
रुड़की रोड पर एक फार्म हाउस पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुरेश राणा ने कहा कि हमें इस बात पर गर्व होना चाहिए कि महाराणा प्रताप जैसे वीर के हम वंशज हैं, लेकिन हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि महाराणा प्रताप सभी को साथ लेकर चले।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन जब भारत आए तो उन्होंने अपनी मां ने पूछा आपके लिए भारत से क्या लेकर आऊं। मां बोली भारत जा रहे हो तो हल्दी घाटी की माटी ले आना। मैं देखना चाहती हूं वह कौन सी मिट्टी है जिसने महाराणा प्रताप जैसे वीर को जन्म दिया। महाराणा प्रताप देश के हर समाज के श्रद्धेय हैं।
विज्ञापन
शिवाजी, भगत सिंह, बिस्मिल ये ऐसे नाम है, जिनके सामने हर किसी का मस्तक झुकता है। कहा कि महाराणा प्रताप का नाम आते ही कोई ऐसा समाज नहीं है, जिसका सिर श्रद्धा से नहीं झुकता हो। उनकी बहादुरी की चर्चा आज भी हर कोई करता है। उन्होंने वहलना चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगवाने की घोषणा की।
देवबंद विधायक ब्रिजेश सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद, जिला बार संघ अध्यक्ष ठाकुर अनूप सिंह, पूर्व विधायक मूलचंद, रामपाल पुंडीर, ठाकुर पूरण सिंह, हरपाल सिंह, सर्वेश राणा, महेंद्र सिंह सोम, सोमवीर सिंह आदि ने विचार रखे। संचालन चरण सिंह पुंडीर ने किया। इस अवसर पर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।