फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meat shops and hotels remained locked throughout the day

Muzaffarnagar News: मीट की दुकानों और होटलों पर दिनभर लटका रहा ताला

Sat, 25 Nov 2023 06:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 06:28 PM IST
विज्ञापन
Meat shops and hotels remained locked throughout the day
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। सरकार के आदेश के बाद शहर में भी मीट की दुकानों और नॉनवेज होटलों पर दिनभर ताला लटका रहा। संत वासवानी के जन्मदिन को लेकर योगी सरकार ने मीट की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया था। इसको लेकर सभी दुकानें और होटल बंद रहे।


शनिवार को साधु टीएल वासवानी का जन्मदिन मनाया गया। इस दिन को मांस रहित दिवस घोषित किया गया है। ऐसे में योगी सरकार ने प्रदेश की सभी नगर निकायों में स्थित पशु वधशालाओं और मीट की दुकानों को बंद रखे जाने का निर्णय लिया था। इसके चलते शनिवार को शहर के मीनाक्षी और खालापार सहित अन्य जगहों पर मीट की दुकानें और नॉनवेज होटल बंद रहे। इसके अलावा कुछ होटल खुले पाए जाने पर खाद्य विभाग और पुलिस की टीम ने उन्हें बंद कराया। मीट व्यापारी मोहम्मद फैज ने बताया कि संत वासवानी के जन्मदिन को लेकर मीट की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया था। उन्हें सप्लायर ने जानकारी दी थी। इसको लेकर ही उन्होंने आज दुकानों को बंद रखा है। पूरी मार्केट की सभी दुकानें बंद रखी गईं। अब्दुला कुरैशी ने कहा कि आदेश के अनुसार खालापार की मीट मार्केट भी बंद रही है। साथ ही उनके व्हाट्सएप ग्रुप पर नॉनवेज दुकानें और होटल बंद रखने की सूचा मिली थी। उसी के अनुसार आदेश का पालन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed