{"_id":"66c8fb899d293e149500c9c4","slug":"mathematics-complicated-the-easy-police-exam-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-128502-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पुलिस की आसान परीक्षा में गणित ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पुलिस की आसान परीक्षा में गणित ने उलझाया
Sat, 24 Aug 2024 02:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 24 Aug 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौटे अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। युवाओं ने कहा कि पिछली बार से परीक्षा आसान रही। लेकिन इस बार गणित के सवाल मुश्किल थे। सहारनपुर की तैय्यबा ने कहा कि उसने पहले भी परीक्षा दी थी, लेकिन इस बार पेपर आसान रहा। हालांकि गणित विषय के कुछ प्रश्न कठिन थे। सामान्य ज्ञान के अच्छे सवाल आए, उम्मीद है इस बार बेहतर अंक हासिल होंगे।
सहारनपुर की अस्मिता ने बताया कि पिछली परीक्षा भी बेहतर थी, लेकिन निरस्त हो गई। पिछली तैयारी का लाभ इस बार भी हुआ। उम्मीद है कि अच्छे नंबर आएंगे। हिंदी के कुछ प्रश्न अलग से नजर आए। लेकिन पेपर अच्छा गया। बागपत के विनीत तोमर ने बताया कि पेपर अच्छा आया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम नजर आए। उम्मीद है कि उसका नंबर आ जाएगा। परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की थी। मेरठ के परीक्षार्थी संदीप कुमार ने बताया की पेपर ना आसान रहा और ना ही कठिन। सामान्य रहा, गणित के कुछ सवाल मुश्किल थे। जिन अभ्यर्थियों ने मेहनत की है, उनका नंबर आ जाएगा। इस बार पुलिस परीक्षा के लिए इंतजाम कड़े किए गए हैं।