फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mata Kali temple of Sethpura is a symbol of faith

आस्था का प्रतीक है सेठपुरा का माता काली मंदिर

Sun, 18 Apr 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Mata Kali temple of Sethpura is a symbol of faith
2 पुरकाजी के गांव सेठपुरा काली माता मंदिर में विराजमान शिव परिवार - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुरकाजी। गांव सेठपुरा स्थित माता काली मंदिर श्रद्धालुओं की श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर में आकर माता काली के चरणों में शीश झुकाकर सच्चे मन से मन्नत मांगते हैं।
विज्ञापन

कस्बे से करीब दो किमी दूर लक्सर रोड पर स्थित गांव सेठपुरा का माता काली मंदिर माता के भक्तों की आस्था का केंद्र है। मंदिर पर आसपास क्षेत्र के साथ ही उत्तराखंड व दूर-दराज से श्रद्धालु आकर प्रसाद चढ़ाने के बाद माता के चरणों में शीश झुकाकर घर-परिवार की खुशहाली के लिए मन्नत मांगते हैं। मान्यता है कि माता अपने भक्तों की पुकार सुनकर उनकी मन्नतें अवश्य पूरी करती है। मंदिर परिसर में माता काली की विशाल प्रतिमा के साथ ही शिव परिवार, भगवान शनिदेव और बजरंग बली की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं।
विज्ञापन

चैत्र मास व शारदीय नवरात्रों के दिनों में मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। पुजारी पंडित ब्रजमोहन शर्मा ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण वर्ष 1958 में कस्बा निवासी आज्ञाराम छाबड़ा ने कराया था। उनके निधन के बाद उनके भाई हरबंश लाल छाबड़ा और उनके बाद बेटे संजीव इस मंदिर की देखभाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
12 साल पूर्व हुई थी मूर्ति की पुन: प्राण प्रतिष्ठा
पुरकाजी। काली माता मंदिर में विराजमान माता काली की मूर्ति काफी पुरानी हो जाने के कारण छाबड़ा परिवार ने वर्ष 2009 में मंदिर में माता काली की मूर्ति की पुन: प्राण प्रतिष्ठा कराई थी। परिवार के रवि खुल्लर ने बताया कि प्रतिमा की पुन: प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में अप्रैल माह में जागरण और भंडारे का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed